The Lallantop

केएल राहुल प्रैक्टिस मैच में कप्तान! शुभमन गिल क्यों नहीं खेल रहे?

टीम इंडिया के पेसर जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं. वॉशिंगटन सुंदर भी पहले टेस्ट के लिए फिट नहीं हैं. हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी भी फिटनेस के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
शुभमन गिल के हाथ में चोट लगी है. (Photo-Pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को श्रीलंका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के पहले दिन बाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लगने के कारण मैदान पर नहीं उतारा गया।
  • शुभमन गिल की चोट उस समय लगी जब टीम 8 महीने बाद टेस्ट मुकाबला खेलने की तैयारी कर रही थी, और अन्य खिलाड़ी भी फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं।
  • गिल की चोट के कारण टीम प्रबंधन को संयोजन में बदलाव करना पड़ सकता है, जबकि पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से खेला जाना निर्धारित है।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका है. टीम के कप्तान शुभमन गिल प्रैक्टिस मैच में नजर नहीं आए. उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी करने उतरे. लोग जानना चाहते थे कि आखिर गिल इस प्रैक्टिस मैच में क्यों नहीं उतरे. कारण शुभमन गिल की चोट ही है. गिल को एक दिन पहले प्रैक्टिस के दौरान दो बार चोट लगी थी.

Advertisement
शुभमन गिल ने दिया अपडेट

BCCI ने शुभमन गिल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा,

गिल श्रीलंका XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के पहले दिन नहीं खेले. उन्हें बाएं हाथ की रिंग फिंगर में इम्पैक्ट इंजरी हुई है. सावधानी रखते हुए उन्हें पहले दिन मैदा न पर नहीं उतारा गया. मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नजर रखे हुए है.

Advertisement

अपडेट में यह नहीं बताया गया है कि गिल मैच के अगले दो दिन भी खेलेंगे या नहीं. आपको बता दें कि पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से खेला जाएगा. भारत 8 महीने बाद टेस्ट मुकाबला खेलने वाला है. इस कारण यह अभ्यास मैच काफी अहम माना जा रहा था. मैनेजमेंट को उम्मीद है कि गिल जल्द ही फिट हो जाएंगे.

भारत के खिलाड़ियों की इंजरी लिस्ट

अगर गिल फिट नहीं होते हैं तो टीम के लिए बड़ी परेशानी हो सकती है. भारत पहले ही इंजर्ड खिलाड़ियों के कारण परेशानी से जूझ रहा है. टीम के कई नियमित खिलाड़ी बाहर हैं. ऐसे में गिल भी अगर बाहर हो जाते हैं तो टीम का पूरा संयोजन ही गड़बड़ा जाएगा. टीम इंडिया के पेसर जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं. वॉशिंगटन सुंदर भी पहले टेस्ट के लिए फिट नहीं हैं. हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी भी फिटनेस के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं. साई सुदर्शन भी अपनी फिटनेस साबित करने के बाद ही टीम इंडिया में शामिल हो सकेंगे. 

यह भी पढ़ें- U-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में अशफाक ने तोड़ा 400 मी‍टर का नेशनल रिकॉर्ड! 

Advertisement

मैच की बात करें तो, श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. दिन के अंत तक टीम ने 8 विकेट खोकर टीम ने 363 रन बनाए थे. श्रीलंका के ओपनर्स ने कमाल की पारी खेली. निशान मदुशंका ने 65 गेंदों में 66 और रविंदु रशंथा ने 71 रन बनाए. कप्तान सोनल दिनुशा ने भी अर्धशतक जमाया. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, गुरनूर बरार ने भी एक विकेट लिया.

वीडियो: इंग्लैंड दौरा खत्म होने से पहले होगा इंडियन क्रिकेट कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव?

Advertisement