15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों ही देशों के लिए काफी अहम है. भारत के लिए परेशानी यह है कि उनके कप्तान शुभमन गिल सीरीज से पहले प्रैक्टिस सेशन में दो बार चोटिल हो गए. ऐसा ही कुछ खतरा श्रीलंका के ऊपर भी है. टीम के वाइट बॉल कप्तान कुसल मेंडिस का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है.
श्रीलंका पर भी मंडराया इंजरी का साया, धाकड़ प्लेयर हो सकता है बाहर!
भारत के लिए परेशानी यह है कि उनके कप्तान शुभमन गिल सीरीज से पहले प्रैक्टिस सेशन में दो बार चोटिल हो गए. ऐसा ही कुछ खतरा श्रीलंका के ऊपर भी है.

कुसल मेंडिस लंका प्रीमियर लीग में कोलंबो कैप्स के लिए खेल रहे थे. वह टीम के कप्तान थे. रविवार को वह कैंडी रॉयल्स के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए. उस समय इस बारे में जानकारी नहीं थी कि चोट कितनी गंभीर है. हालांकि, अब यह बात सामने आई है कि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है. इसी कारण वह पूरी लीग से ही बाहर हो गए हैं. वह अब नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में रिहैब करेंगे. इससे यह तो साफ है कि वह 8 अगस्त से शुरू होने वाले प्रैक्टिस मैच में नहीं खेलेंगे. हालांकि, पहले टेस्ट मैच में अभी समय है और उसे लेकर कोई अपडेट नहीं है.
मेंडिस की इंजरी टीम के लिए इसलिए भी बड़ी चिंता है क्योंकि वह इस समय शानदार फॉर्म में है. टी20 फॉर्मेट में उन्होंने 14 पारियों में 130.35 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. वहीं वनडे में 70.33 के औसत से 211 रन बनाए. बिना उनके टीम के लिए सीरीज जीतना काफी मुश्किल काम हो जाएगा. वह भी तब, जब टीम के लिए यह सीरीज करो या मरो की सीरीज है. यह सीरीज उनके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के लिए बहुत अहम है.
यह भी पढ़ें- Asia Cup: भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, जानिए कब होगा मैच
आपको बता दें कि पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगा. सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. दोनों टेस्ट भारतीय समयनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये सीरीज जरूरी है.
भारत-श्रीलंका रिकॉर्डटेस्ट फॉर्मेट में भारत का दबदबा रहा है. भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट में हेड टू हेड की बात करें तो कुल 46 मैच दोनों टीमों के बीच हुए हैं. 46 में से कुल 22 मैच भारत के नाम रहे. वहीं, 7 मैच श्रीलंका ने जीते हैं. श्रीलंका ने भारत के खिलाफ जो 7 मैच जीते हैं, वह सभी श्रीलंका में ही जीते हैं. यानी अपने होम ग्राउंड पर ही जीते हैं.
वीडियो: इंग्लैंड दौरा खत्म होने से पहले होगा इंडियन क्रिकेट कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव?












