The Lallantop

हार्दिक ने कर दिया लाला अमरनाथ-कपिल देव जैसे दिग्गज़ों वाला कारनामा!

शिवम मावी ने की सबसे कमाल गेंदबाज़ी.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या. फोटो: PTI

साल 2023 के पहले मुकाबले को जीत टीम इंडिया ने साल की शानदार शुरुआत की है. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट मैदान पर भारत ने श्रीलंका को तीन मैच की T20 सीरीज़ के पहले मैच में 2 रन से हरा दिया. इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने स्कोरबोर्ड पर 162 रन लगाए. जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने बढ़िया खेल दिखाया, लेकिन 20 ओवर में 160 रन ही बना सकी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भारत इस मैच को जीत गया और टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपना नाम एक खास लिस्ट में जोड़ लिया है.

हार्दिक ने बनाया कौन सा RECORD? 

हार्दिक पंड्या श्रीलंका के खिलाफ़ T20 सीरीज़ में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. बतौर कप्तान वो इस मुकाबले में पहले ओवर में गेंदबाज़ी करने उतरे. जो कि भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है. पहली बार भारतीय T20 टीम के किसी कप्तान ने पहले ओवर में गेंदबाज़ी की है.

Advertisement

हालांकि T20 से अलग ऐसे भारतीय कप्तान ज़रूर रहे हैं जिन्होंने मैच में टीम के लिए गेंदबाज़ी का पहला ओवर फेंका है. हार्दिक के अलावा ऐसे कप्तानों में कपिल देव, लाला अमरनाथ, अनिल कुंबले और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ पांच ही ऐसे कप्तान रहे हैं. जिन्होंने किसी पारी में गेंदबाज़ी की शुरुआत की है.  

इस मैच में हार्दिक की गेंदबाज़ी के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने मैच में तीन ओवर गेंदबाज़ी की और महज़ 12 रन दिए. बल्ले से भी हार्दिक ने टीम के लिए ज़रूरी रन्स बनाए. हार्दिक ने मैच में 27 गेंदों पर अहम 29 रन की पारी खेली.  

Advertisement
मैच में क्या हुआ? 

इस मुकाबले में भारत ने दो खिलाड़ियों का डेब्यू किया. एक रहे शुभमन गिल और दूसरे रहे शिवम मावी. श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी. उन्होंने भारतीय टीम को 162 रन पर रोक दिया. भारत के लिए बल्लेबाज़ी में दीपक हूडा हाइएस्ट स्कोरर रहे. जिन्हें बाद में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. उन्होंने आखिर में 23 गेंदों का सामना किया और ज़रूरी 41 रन बनाए. उनके अलावा ओपनिंग में ईशान किशन ने 37 रन बनाए. वहीं अक्षर पटेल ने 20 गेंदों में 31 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर तक हिम्मत नहीं हारी. ओवर की आखिर गेंद तक भी मैच कोई भी टीम जीत सकती थी. क्योंकि आखिरी गेंद पर श्रीलंका को जीत के लिए चार की ज़रूरत थी. लेकिन अक्षर पटेल ने आखिरी गेंद पर सिर्फ एक रन दिया और मैच में भारत को जीत दिलाई.

गेंदबाज़ी में टीम के हीरो रहे डेब्यू करने वाले शिवम मावी. अपने पहले ही T20 में शिवम ने चार ओवर में महज़ 22 रन दिए और चार विकेट अपने नाम किए. शिवम ने पहले T20 में श्रीलंका के टॉप ऑर्डर को मुश्किल में डाले रखा. उन्होंने पथुम निसंका (1 रन), धनंजया डी सिल्वा (8 रन), वानिंदु हसरंगा (21 रन) और महीश तीक्षणा (1 रन) के अहम विकेट निकाले. 

वीडियो: BCCI रिव्यू मीटिंग में जो फैसले हुए वो विराट कोहली पहले ही सज़ेस्ट कर चुके थे

Advertisement