The Lallantop
Logo

सोनभद्र में डिलीवरी के बाद बिना टांका लगाए छोड़ भागा डॉक्टर, महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में डॉक्टर की लापरवाही का हैरान करनेवाला केस सामने आया है. डिलीवरी के लिए आई आशा वर्कर को डॉक्टर ने सर्जरी के बाद बिना टांका लगाए ही छोड़ दिया और इसमें उसकी मौत हो गई.

Advertisement

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले (Sonbhadra) से गंभीर मेडिकल लापरवाही का मामला सामने आया है. 34 साल की एक आशा कार्यकर्ता की प्रसव के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से यह हुआ. परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने महिला के ऑपरेशन के बाद स्टिच नहीं लगाए और थिएटर में छोड़ दिया. परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर नसीम अहमद और टीम पर केस दर्ज कर लिया है. पूरा मामला जानने के लिए देखें वीडियो...

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement