The Lallantop

"24 घंटे में सब हटाओ वरना..." - सलमान ने 'काला हिरण' के मेकर्स को भेजा लीगल नोटिस

सलमान ने मेकर्स से कहा कि वो 24 घंटों के अंदर उनसे लिखित माफी भी मांगें.

Advertisement
post-main-image
ब्लैक बक पोचिंग का ये केस 1998 से ही चला आ रहा.

Salman Khan से जुड़े Blackbuck Poaching Case पर Kaala Hiran नाम से एक फिल्म बनाई गई है. प्रोड्यूसर Amit Jani ने हाल ही में इसका पोस्टर रिलीज़ किया था. 20 जून को वो फिल्म का टीज़र लाने वाले हैं. मगर इस बीच सलमान ने उन्हें नोटिस भेज दिया. उन्होंने मेकर्स से कहा कि वो 24 घंटे के भीतर इस मूवी से जुड़े सभी कॉन्टेन्ट हटा लें. यदि ऐसा नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन उन पर लीगल केस करना पड़ेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सलमान की तरफ से ये नोटिस DSK लीगल ने भेजा है. अमित जानी ने खुद इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने कहा कि सलमान, 'काला हिरण' फिल्म से जुड़े लोगों को धमका रहे हैं. नोटिस में इस मूवी के मोटिव पर सवाल उठाया गया है. उसके मुताबिक, सलमान और काले हिरण शिकार से जुड़ा ये मामला फिलहाल राजस्थान हाई कोर्ट में चल रहा. ऐसे में इस तरह की मूवी मामले को सेंसेशनल बनाकर निष्पक्ष न्याय की प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसा होने से सलमान पर मीडिया ट्रायल होने का खतरा भी बना रहता है.

kaala hiran
‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर का पोस्ट.

नोटिस में इस बात पर भी सवाल उठाया गया है कि मेकर्स ने सलमान से पूछे बिना उनकी पहचान का इस्तेमाल क्यों किया. अमित जानी ने खुद भी खुलेआम कहा है कि ये मूवी सलमान और ब्लैक बक केस पर बनी है. ऐसे में 'काला हिरण' पर उनकी प्राइवेसी के हनन के आरोप लगाए गए हैं. उनका दावा है कि मेकर्स ने सलमान का नाम केवल अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया. मगर इससे उनकी पॉपुलैरिटी को नुकसान पहुंचने का खतरा है. यही कारण है कि 'काला हिरण' जैसी मूवी पर रोक लगाई जानी चाहिए.

Advertisement

सलमान की मानें तो इस फिल्म का मकसद उन्हें बदनाम करने का है. इसलिए इससे उनका मोराल डाउन होगा. पब्लिक के सामने इमेज खराब होगी, सो अलग. वैसे, अमित जानी पर ये एलिगेशन भी हैं कि उन्होंने आम लोगों के बीच सुर्खियों में आने के लिए इस तरह का सब्जेक्ट चुना है. सलमान का कहना है कि ये मामला भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 356 का उल्लंघन है. इसलिए यदि मेकर्स ने नोटिस मिलने के 24 घंटों के भीतर अपनी फिल्म बंद नहीं की, तो उनके खिलाफ़ सिविल और क्रिमिनल केस कर दिया जाएगा.

हालांकि उन्होंने अपने नोटिस में 'काला हिरण' के मेकर्स को इस विवाद से बचने का सॉल्यूशन भी दिया. उन्होंने अमित जानी के सामने दो शर्तें रखीं. पहली ये कि वो इस फिल्म से जुड़े सभी मटेरियल को तुरंत सीज़ करें. दूसरी शर्त उन्होंने ये रखी कि अमित जानी, सलमान से लिखित तौर पर माफी मांगें. यदि ऐसा नहीं किया गया, सलमान के वकील उनके खिलाफ़ कड़ा लीगल एक्शन लेंगे.

वीडियो: 'माफी नहीं मांगेंगे सलमान खान' सलीम खान ने कहा कि वो जानवरों से बहुत प्यार करते हैं

Advertisement

Advertisement