एशिया कप में पाकिस्तान का सामना करने से पहले दीप्ति शर्मा ने एक बयान दिया. उन्होंने कहा था कि चाहे मैच एशिया कप का हो या कहीं और का, भारत हमेशा पाकिस्तान से एक कदम आगे रहता है. 5 सितंबर को जब दोनों टीमों का सामना हुआ तो भारत एक नहीं, कई कदम आगे नजर आया. टर्न होती पिच पर भारतीय स्पिनर्स ने ऐसा जाल बिछाया कि कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी टिक ही नहीं सकी. 18.1 ओवर में पाकिस्तानी टीम 55 रन के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से श्री चरिणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट लिए.
भारतीय स्पिनर्स के आगे पाकिस्तान का सरेंडर, सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई टीम!
पाकिस्तानी टीम भारतीय टीम के . 18.1 ओवर में पाकिस्तानी टीम 55 रन के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से श्री चरिणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट लिए.

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इस बार भी उनके और हरमनप्रीत कौर के बीच कोई हैंडशेक नहीं हुआ. मुनीबा अली और शवाल जुल्फीकर ओपनिंग करने उतरीं. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हुई. यही साझेदारी टीम की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई. सबसे पहले पवेलियन पहुंची मुनीबा अली. उन्हें शेफाली वर्मा ने बोल्ड किया. 15 गेंदों में 13 रन बनाकर वह आउट हुईं.
बस इस एक विकेट के बाद लाइन लग गई. पावरप्ले के आखिरी ओवर में श्री चरिणी ने दो विकेट लिए. एक समय पर 27/0 पर खड़ी पाकिस्तानी टीम 5 ओवर में 35/6 तक पहुंचा दिया. इसके बाद, इमान फातिमा और उम्म-इ-हानि ने 24 गेंदों में 10 रन की साझेदारी करके पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन, इमान फातिमा के रन आउट होने के बाद पाकिस्तान की यह उम्मीद भी टूट गई.
यह भी पढ़ें- ईशान किशन ने किया साफ! शमी की टीम इंडिया में वापसी की भूख कम नहीं हुई
भारतीय फील्डिंग में हुई गलतियांमुनीबा औऱ शवाल जुल्फिकार के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू नहीं सका. तीन खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खोल सकीं. महज 55 रन पर टीम सिमट गई. यह महिला T20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर है. वहीं, ऑलआउट होने के लिहाज से भी यह पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर है. पाकिस्तान शायद और कम स्कोर पर ऑलआउट हो जाता अगर भारतीय टीम ने फील्डिंग में इतनी गलतियां न की होतीं. मुनीबा अली को प्रतिका रावल ने दो जीवनदान दिए. वहीं, कप्तान फातिमा सना को भी एक जीवनदान मिला.
पारी खत्म होने के बाद 22 साल की श्री चरिणी ने अपनी प्लानिंग को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि वह मैच में अपनी स्ट्रेंथ के हिसाब से ही गेंदबाजी की. कोचेज से भी उनसे यही कहा था. वह अपनी आर्म बॉल्स और यॉकर्स पर काम कर रही हैं.
वहीं, टीम इंडिया ने ये मैच महज 8.4 ओवर में 3 विकेट पर जीत लिया. पाकिस्तान की तरफ से कप्तान फातिमा सना को 3 सफलताएं मिलीं.
वीडियो: स्मृति मंधाना का धमाकेदार शतक, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बनी













