The Lallantop

रोहित के आउट होने पर 'बार्मी आर्मी' वाले ले रहे थे मजे, इंडियन फैन्स ने सबके सामने कसकर हड़का दिया!

इंग्लैंड की Barmy Army ने जल्दी आउट होने पर Rohit Sharma को ट्रोल किया. जिसका करारा जवाब इंडियन फैन्स की तरफ से दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
रांची टेस्ट में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद उन्हें इंग्लैंड की बार्मी आर्मी की तरफ से ट्रोल किया गया (AP)

इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) रांची टेस्ट की पहली पारी में जल्दी आउट हो गए. इंडियन कैप्टन इस पारी के दौरान महज 2 रन ही बना सके. रोहित का विकेट इंग्लिश टीम के पेसर जेम्स एंडरसन (James Anderson) के खाते में गया. जिन्होंने रोहित को विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों कैच कराया. स्टेडियम में मौजूद इंग्लैंड की ‘बार्मी आर्मी’ (Barmy Army) की तरफ से आउट होने के बाद रोहित को ट्रोल किया गया. जिसका जवाब इंडियन फैन्स की तरफ से दिया गया है.

Advertisement

दरअसल 'बार्मी-आर्मी' ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के ज़रिए एक वीडियो शेयर किया. जिसमें इंग्लिश फैंस आउट होने पर रोहित शर्मा को ट्रोल करते दिख रहे हैं.  स्टैंड्स में मौजूद फैंस हवा में हाथ हिलाकर 'बाय-बाय रोहित' गाते हुए दिख रहे हैं. इसका वीडियो शेयर करते हुए बार्मी आर्मी ने X पोस्ट किया,

‘बाय बाय रोहित’

Advertisement

बार्मी आर्मी का ये पोस्ट इंडियन फैन्स को नागवार गुजरा. इंडियन फैन्स ने इस पोस्ट को लेकर बार्मी आर्मी को ना सिर्फ लताड़ लगाई बल्कि इंग्लिश टीम को भी ट्रोल किया.

अंशुमन सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा,

“बाय-बाय बैजबॉल”

Advertisement

वहीं एक यूजर ने लिखा,

“ज्यादा मजे ना लो, वर्ना अगली इनिंग में फिर कूटे जाओगे.”

सौरभ नाम के यूजर ने लिखा,

“इस ट्वीट को बुकमार्क कर लिया है. जल्द ही इस ट्वीट पर फिर से कमेंट करने आऊंगा.”

वहीं अमान नाम के यूजर ने लिखा,

“चौथी इनिंग के लिए तैयार रहो दोस्त.”

जबकि एक और यूजर ने लिखा,

“पिछले मैच की कुटाई भूल गए.”

रोहित शर्मा की बात करें तो इस टेस्ट सीरीज़ की 7 पारियों में उनके नाम 34.57 की औसत से 242 रन हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक आया है. जो उन्होंने राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान लगाया था.

ये भी पढ़ें: डेब्यू मैच में दिखाया जलवा, MI की सजीवन सजना का आखिरी बॉल पर ये सिक्स सालों तक न भूल सकेंगे

मैच में क्या चल रहा?

मैच की बात करें तो दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट पर 302 रन से आगे खेलना शुरू किया. उनकी पूरी पारी 353 रन पर सिमट गई. जो रूट 122 रन बनाकर नाबाद रहे. जबकि ओली रॉबिन्सन ने 58 रन की पारी खेली. भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने चार, आकाशदीप ने तीन और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 33.2 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बना लिए हैं. यशस्वी 52 और रजत पाटीदार 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

वीडियो: इंडिया vs इंग्लैंड टेस्ट: सुनील गावस्कर ने रांची में लगाई बेन स्टोक्स की क्लास!

Advertisement