T20 सीरीज में शर्मसार होने के बाद अब भारतीय टीम के सामने वनडे फॉर्मेट की चुनौती है. इंग्लैंड के खिलाफ यह वनडे सीरीज मंगलवार 14 जुलाई से शुरू होगी. टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारत सिर्फ मैच नहीं हारा, बल्कि उसके दो खिलाड़ी भी चोटिल हो गए. वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया ने रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है.
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया में बदलाव, रवि बिश्नोई को मिला सेकंड चांस
टी20 सीरीज में पेसर हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए. उनके मांसपेशियों में खिंचाव आया था. हर्षित राणा इसी वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.


टी20 सीरीज में पेसर हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए. उनके मांसपेशियों में खिंचाव आया था. अब वनडे सीरीज में हार्षित राणा की जगह वनडे में प्रिंस यादव को मौका मिला है. वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है.
BCCI ने एक बयान में कहा,
रवि बिश्नोई को फिर मिला मौकाराणा ने ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान अपने दाहिने पैर में अचानक तकलीफ महसूस की. बाद में हुए स्कैन में ‘ग्रेड-एक हैमस्ट्रिंग’ चोट की पुष्टि हुई. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है. आगे की जांच और इलाज के लिए उन्हें BCCI के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में भेजा गया है.
रवि बिश्नोई इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बहुत महंगे साबित हुए थे. उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच के 17वें ओवर में 29 रन लुटा दिए थे. उन्हें जीत का जिम्मेदार बताया गया. इसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ भी मौका दिया गया है.
यह भी पढ़ें- पुर्तगीज रेफरी पिनहेरियो ने की मेसी की बेइज्जती? दोनों के बीच बहस का वीडियो वायरल
वहीं, वरुण चक्रवर्ती ‘ग्रेड-दो हैमस्ट्रिंग’ चोट से जूझ रहे हैं.यह चोट काफी गहरी है. इससे पूरी तरह रिकवर होने में उन्हें तीन से छह महीने का समय लग सकता है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की सलाह के आधार पर वरुण को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया गया है. वरुण भी हर्षित के साथ BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव.
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई.
वीडियो: भारत बनाम इंग्लैंड के मैच में क्या हुआ?








