The Lallantop

विराट ने मारी अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी, गुस्साए रोहित का रिएक्शन वायरल

विराट कोहली ने एक बार फिर से अपना विकेट फेंक दिया. चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में LBW हुए विराट ने DRS पर ऐसा डिसीजन लिया कि अब खुद से नाराज होंगे. कप्तान रोहित भी इस बात से नाखुश दिखे.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली के विकेट से निराश हो गए रोहित शर्मा (AP, स्क्रीनग्रैब)

विराट कोहली. बल्ले के बाद अपने एक फैसले से भी फ़ैन्स को निराश कर गए. बांग्लादेश के खिलाफ़ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में विराट गलत तरीके से आउट हुए. लेकिन इसमें अंपायर रिचर्ड केटलब्रा से ज्यादा गलती विराट की ही थी. उन्होंने अंडर-कॉन्फ़िडेंस होने के चलते रिव्यू ही नहीं लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में विराट ऑफ़ स्टंप से बाहर की गेंद को ड्राइव करने के चक्कर में आउट हुए थे. इसीलिए दूसरी पारी में फ़ैन्स को उनसे और उम्मीदें थीं. लगा था कि वह पहली पारी का हिसाब भी दूसरी पारी में ही करेंगे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन की धमाकेदार पारी, कितने साल बाद किया ये कारनामा?

Advertisement

कोहली अपने ही बल्ले का एज़ नहीं समझ पाए और LBW हो गए. बांग्लादेशी ऑफ़-स्पिनर मेहदी हसन ने ऑफ़ ब्रेक गेंद डाली. कोहली इस पारी में ज्यादातर स्पिनर्स को ऑन साइड पर खेल रहे थे. इस गेंद पर भी उन्होंने यही ट्राई किया.

मेहदी लगातार स्टंप टू स्टंप फेंक रहे थे. और ये गेंद भी उन्होंने विकेट की लाइन पर फ़्लाइटेड डाली. गेंद ऑफ़ स्टंप के ठीक बाहर गिरी और स्पिन हुई. कोहली ने आगे आकर इसे फ़्लिक करना चाहा. लेकिन सफल नहीं हुए. गेंद सीधे आकर फ़्रंट पैड पर लगी. विराट ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े गिल से थोड़ी बात भी की. लेकिन DRS ना लेने का फैसला किया.

हालांकि रीप्ले में पता चला कि गेंद ने कहीं ना कहीं बल्ले को छुआ था. गेंद जब बल्ले से पास से गुज़री तो हल्की सी स्पाइक दिख रही थी. लेकिन ये चीज कोहली फ़ील नहीं कर पाए. और इसी के चलते उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा. देखने से लग रहा था कि वह रिव्यू लेना चाहते हैं. लेकिन अंत में उन्होंने ऐसा ना करने का फैसला किया.

Advertisement

रीप्ले देखने के बाद कप्तान रोहित शर्मा बहुत निराश दिखे. जबकि अंपायर केटलब्रा की शक्ल भी देखने लायक थी. विराट का विकेट 67 के टोटल पर गिरा. उनसे पहले कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल आउट हुए. नंबर पांच पर आए ऋषभ पंत ने भारत को और कोई झटका नहीं लगने दिया. दिन का खेल खत्म हुआ तो टीम ने तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए थे. पंत के साथ शुभमन गिल नाबाद लौटे. गिल ने 33 रन बनाए हैं. दो दिन के बाद टीम इंडिया के पास 308 रन की लीड हो गई है.

पहली पारी में भारत ने 376 रन बनाए थे. 144 रन पर छह विकेट खोने के बाद, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने भारतीय टीम को ना सिर्फ संभाला. बल्कि उन्हें बढ़िया स्कोर तक भी ले गए. दोनों ने 199 रन की साझेदारी की. जडेजा ने 86, जबकि अश्विन ने 113 रन की पारी खेली. आकाश दीप ने 17 रन का योगदान दिया.

बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने पांच विकेट निकाले. जवाब में अपनी पहली पारी में बांग्लादेश वाले 149 रन ही बना पाए. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट निकाले. जबकि मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और रविंद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले. पहली पारी में भारत ने 220 रन की लीड ले थी. लेकिन उन्होंने फ़ॉलो-ऑन देने की जगह खुद दोबारा बैटिंग करना चुना.

वीडियो: 'मेरे को क्यों मार रहे हो...', बीच मैदान में लिटन दास से किस बात पर भिड़ गए ऋषभ पंत?

Advertisement