संजू सैमसन की धमाकेदार पारी, कितने साल बाद किया ये कारनामा?
संजू सैमसन ने दलीप ट्रॉफ़ी में कमाल किया है. संजू की इस धांसू पारी के दम पर इंडिया डी ने बढ़िया स्कोर बना लिया.

भारत-बांग्लादेश टेस्ट के बीच ही दलीप ट्रॉफ़ी भी खेली जा रही है. दलीप ट्रॉफ़ी के इंडिया डी बनाम इंडिया बी मैच में संजू सैमसन ने कमाल कर दिया. उन्होंने शुक्रवार, 20 सितंबर को कमाल की सेंचुरी मारी. संजू ने 175 के टोटल पर श्रेयस अय्यर का विकेट गिरने के बाद, गुरुवार को मैदान पर एंट्री मारी थी.
इसके बाद उन्होंने रिकी भुई और फिर सारांश जैन के साथ बढ़िया पार्टरनशिप की. गुरुवार का दिन खत्म हुआ तो सैमसन 89 रन पर नाबाद थे. शुक्रवार को उन्होंने मैच शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद सेंचुरी मार दी. नवदीप सैनी ने 331 के टोटल पर सैमसन को आउट किया. इन्होंने 101 गेंदों पर 106 रन जोड़े. सैमसन की सेंचुरी पर लोगों ने खूब रिएक्ट किया. एक फ़ैन ने लिखा,
‘संजू सैमसन ने सिर्फ़ 95 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से अपनी पहली दलीप ट्रॉफ़ी सेंचुरी मारी. आप इसे ही तो संजू सैमसन के स्टाइल वाली वापसी कहते हैं. संजू द्वारा लगाया गया बढ़िया नॉक.’
एक और फ़ैन ने लिखा,
‘संजू सैमसन का शतक. सिर्फ़ 95 गेंदों में संजू ने अपनी 11वीं फ़र्स्ट क्लास सेंचुरी लगा दी, दलीप ट्रॉफ़ी में एक टॉप नॉक.’
संजू की IPL फ़्रैंचाइज़ राजस्थान रॉयल्स ने लिखा,
‘ये संजू का शो था और हम सारे देख रहे थे.’
संजू के एक फ़ैन ने लिखा,
‘उन लोगों के लिए जिन्होंने कहा कि संजू का करियर खत्म हो गया है. उन लोगों के लिए जिन्होंने कहा था कि संजू लाल-गेंद क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं. उन लोगों के लिए जिन्होंने कहा था कि संजू को रिटायर हो जाना चाहिए. चुप रहो हेटर्स, संजू सैमसन ने अभी-अभी शतक मारा है.’
एक और फ़ैन लिखता है,
‘सिर्फ़ 101 गेंदों में शतक. संजू सैमसन लौट आए हैं.’
एक फ़ैन ने संजू की तारीफ में लिखा,
‘अंडर प्रेशर संजू सैमसन की कमाल की पारी. जब बैटिंग पर आए टीम मुश्किल में थी. उन्होंने हर बोलर को डॉमिनेट किया. आज की क्रिकेट में इसी माइंडसेट की जरूरत है.’
एक और फ़ैन ने लिखा,
‘संजू इसी तरह खेलते रहो. अगर आपका स्टाइल अटैकिंग है तो ऐसे ही चलो. अगर टीम इंडिया से बुलावा आता है तो अच्छा, नहीं आता तो इसी तरह सेलेक्शन के दरवाजे खटखटाते रहिए.’
बात इस मैच की करें तो इंडिया डी ने पहले बैटिंग की. ओपनर्स देवदत्त पडिक्कल और श्रीकर भरत ने टीम को ठोस शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े. इसी टोटल पर पडिक्कल 50 रन बनाकर आउट हुए. जबकि भरत ने 52 रन की पारी खेली. नंबर तीन पर आए रिकी भुई ने भी 56 रन जोड़े.
और फिर संजू ने 106 रन की पारी खेल टीम को बढ़िया टोटल की ओर मोड़ा. ये टीम 349 के टोटल पर सिमटी. जवाब में इंडिया बी ने छह विकेट खोकर 210 रन बना लिए हैं. टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने 116 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल पाया. वाशिंगटन सुंदर 39 रन पर नाबाद लौटे.
वीडियो: 'मेरे को क्यों मार रहे हो...', बीच मैदान में लिटन दास से किस बात पर भिड़ गए ऋषभ पंत?

