The Lallantop

आउट होकर भी रोहित को पछतावा क्यों नहीं है?

आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने बताई अपनी बात.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा. फोटो: AP
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे सीरीज़ के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. ऑस्ट्रेलिया के 369 रनों के जवाब में भारत ने 2 विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं. पहली पारी में टीम इंडिया ने शुभमन गिल(7 रन) और रोहित शर्मा(44 रन) के दो विकेट गंवाए.
दूसरे दिन के खेल के आखिर में बारिश आने से पहले टीम इंडिया ने रोहित शर्मा का विकेट गंवाया. रोहित 44 रन बनाकर नैथन लायन की गेंद पर आउट हुए. लेकिन अगर वो दिन का खेल खत्म होने तक नॉट-आउट लौटते तो भारत और ज़्यादा मजबूत स्थिति में होता.
दिन के खेल के बाद रोहित शर्मा का अपने शॉट पर बयान आया है. रोहित को अपने उस शॉट पर बिल्कुल भी पछतावा नहीं है. मैच के बाद रोहित शर्मा ने ANI से बात करते हुए कहा,
''मुझे उस शॉट के खेलने पर बिल्कुल भी पछतावा नहीं है, वो बिल्कुल वैसा था जैसा मैं करना चाहता हूं. नैथन लायन बहुत ही चालाक गेंदबाज़ हैं. उन्होंने मुझे अंदर की तरफ गेंद की जिससे की मुझे पूरा शॉट खेलने के लिए एलीवेशन नहीं मिल सका.''
दरअसल रोहित शर्मा जब आउट हुए तो वो 74 गेंदों में छह चौकों के साथ 44 रन बनाकर अच्छे टच में नज़र आ रहे थे. जिस ओवर में वो आउट हुए उसके छह ओवर बाद ही चाय का ब्रेक भी होना था. लेकिन रोहित ने ऐसे वक्त पर ये शॉट खेला. जिसकी सब आलोचना कर रहे हैं.
 सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर

लिजेंड सुनील गावस्कर ने चैनल सेवेन के लिए कॉमेंट्री करते हुए रोहित के आउट होने के तरीके पर कहा,
''क्यों, क्यों, क्यों? यह एक अविश्वसनीय शॉट है. यह एक गैर-जिम्मेदाराना शॉट है. लॉन्ग-ऑन पर फील्डर लगा है. डीप स्क्वॉयर लेग पर फील्डर लगा है. आपने कुछ ही गेंद पहले एक बाउंड्री मारी है. आप ये शॉट क्यों खेलेंगे? आप एक सीनियर प्लेयर हैं. इसका कोई बहाना नहीं हो सकता. इस शॉट का कोई भी बहाना नहीं है.''
दूसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ तो भारत ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 307 रन पीछे है. जबकि इस मुकाबले में रविन्द्र जडेजा, हनुमा विहारी और रविचन्द्रन अश्विन जैसे बल्लेबाज़ भी टीम के पास मौजूद नहीं हैं.
मैच के तीसरे दिन अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की साझेदारी पर मैच का रुख किस तरफ जाएगा. ये निर्भर करेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement