The Lallantop

वॉर्नर को आउट करने से पहले क्यों रोए मोहम्मद सिराज?

सिराज को देख भावुक हुआ ट्विटर.

Advertisement
post-main-image
Sydney Test में National Anthem के दौरान भावुक हुए Mohammed Siraj (एपी फोटो)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट शुरू हो चुका है. बारिश से खेल रुकने तक हुए सात ओवर्स में टीम इंडिया ने खुद को आगे रखा है. पेसर मोहम्मद सिराज ने चोट से वापसी कर रहे डेविड वॉर्नर को सिर्फ पांच रन के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया. हालांकि इस विकेट से पहले ही वह ट्विटर पर चर्चा का विषय बन चुके थे. तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले हुए राष्ट्रगान के दौरान सिराज आंसू पोंछते दिखे थे. इसी सीरीज के दूसरे टेस्ट से डेब्यू करने वाले सिराज तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले काफी भावुक हो गए थे. राष्ट्रगान के दौरान उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. दरअसल इसी टूर के दौरान ही सिराज के पिता की मृत्यु हो गई थी. टीम इंडिया ने उन्हें वापस घर जाने का ऑप्शन दिया था लेकिन उन्होंने टीम के साथ रुकना पसंद किया. बीते 20 नवंबर को सिराज के पिता मोहम्मद गौस की हैदराबाद में मौत हो गई थी. उस वक्त टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे कुछ ही दिन हुए थे. ऐसे में BCCI ने सिराज से कहा कि वह चाहें तो वापस जा सकते हैं. लेकिन सिराज ने टीम के साथ रुकना पसंद किया. बाद में उन्होंने मेलबर्न टेस्ट से अपना डेब्यू भी किया. अपने पहले टेस्ट में सिराज ने पांच विकेट निकाले थे. सिराज ने अपना पहला टेस्ट शिकार मार्नस लाबुशेन के रूप में किया था. बात सिडनी टेस्ट की करें तो बारिश के चलते यहां लंच ब्रेक वक्त से पहले ले लिया गया है. लंच के बाद देखना होगा कि अच्छी लय में दिख रहे विल पुकोव्स्की के लिए भारतीय बोलर्स क्या योजना बनाते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement