‘मुझे यकीन है कि जब ऋषभ ने वो कैच गिराए होंगे, उन्होंने भी काफी बुरी चीजें सोची होंगी. जैसे- ये मुझे भारी पड़ेगा. लेकिन पुकोव्स्की ने ऐसा कुछ नहीं किया. मैंने यह हमेशा कहा है कि ऋषभ से हमेशा कीपिंग को लेकर ही सवाल किए जाएंगे. अपने डेब्यू के बाद से, ऋषभ पंत ने दुनिया के किसी भी कीपर से ज्यादा कैच टपकाए हैं. इससे साफ पता चलता है कि उन्हें अपनी कीपिंग पर काम करना होगा.’अब ऐसी कीपिंग के साथ अगर वह सेट होने के बाद अपना विकेट भी थ्रो कर रहे हैं. तो ऐसे में उनके फैंस की रही-सही उम्मीद भी वह खुद ही चकनाचूर कर रहे हैं. ऐसे में हम एक बार फिर कहना चाहेंगे- हम करें तो करें क्या?
ऋषभ पंत के नाम हुआ भौकाली रिकॉर्ड, लेकिन इसका सच क्या है?
ऑस्ट्रेलिया ने' कभी नहीं देखा' पंत जैसा बल्लेबाज.
Advertisement

Rishabh Pant Stats अच्छे तो हैं, लेकिन सच्चे नहीं (एपी फोटो)
ऋषभ पंत. विकेटकीपिंग के लिए अक्सर ट्रोल होते हैं. लेकिन इसके साथ ही लोग यह भी मानते हैं कि बल्लेबाजी में इनका कोई सानी नहीं है. ना सिर्फ भारत, बल्कि यह दुनिया के चुनिंदा विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक हैं. आंकड़े इस बात की गवाही भी देते हैं. पंत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में टेस्ट शतक मारने वाले पहले और इकलौते भारतीय विकेटकीपर हैं. ऑस्ट्रेलिया में तो उनके नाम ऐसा बड़ा रिकॉर्ड है जहां तक कोई नहीं पहुंचा. पंत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में लगातार नौ पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं. ये रिकॉर्ड इसलिए बड़ा हो जाता है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट 1877 में खेला गया था. तबसे यहां दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर आए. लेकिन कोई भी इस रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच सका.
# Pant का रिकॉर्ड और सच्चाई
इस मामले में पंत के बाद इंग्लैंड के वॉली हैमंड, भारत के रूसी सुर्ती और वेस्ट इंडीज़ के विव रिचर्ड्स का नंबर आता है. इन तीनों ने लगातार 8 पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. लेकिन इसके बावजूद पंत ऐवरेज से नीचे के क्रिकेटर ही हैं. आपके मन में सवाल होगा कि क्यों? क्योंकि इन नौ पारियों में पंत सिर्फ एक बार 40 के पार पहुंचे हैं. 159 रन की नॉटआउट पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया में उनका बेस्ट स्कोर 39 रन है. यानी अच्छी शुरुआत को अंजाम तक पहुंचाना पंत को आता ही नहीं है.
विकेट के पीछे तो वह टेस्ट डेब्यू के बाद से ही सबसे ज्यादा कैच गिराने वाले विकेटकीपर हैं. सिडनी टेस्ट के पहले ही दिन उन्होंने विक पुकोव्स्की के दो कैच गिराए थे. इस कैच के बाद एक बार फिर उनकी विकेटकीपिंग की आलोचना हुई. दिल्ली कैपिटल्स में उनके कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने इस बारे में कहा था,
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















