The Lallantop

'टर्निंग ट्रैक की जरूरत नहीं...', मानव सुथार की तारीफ में गावस्कर ने बड़ी बात कह दी

Manav Suthar ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 22 ओवर्स में 33 रन देकर 6 विकेट लिए. वहीं दूसरी इनिंग्स में उन्होंने 10 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया.

Advertisement
post-main-image
मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट में 7 विकेट लिए. (फोटो- PTI)

मानव सुथार (Manav Suthar) ने अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में अपनी स्पिन बॉलिंग से गजब का इम्पैक्ट डाला. शार्प टर्न, पेस वैरिएशन, फ्लाइट, सटीक लाइन-लेंथ से अफगानिस्तान के बैटर्स को खुलने का मौका तक नहीं दिया. मैच में मानव ने 7 विकेट लिए. पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर उनकी बॉलिंग की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
स्पिन ट्रैक की जरूरत नहीं

लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने मानव सुथार की स्किल और एक्यूरेसी की तारीफ करी. उन्होंने इस बात तक को खारिज कर दिया कि इंडियन स्पिनर्स सिर्फ स्पिन-फ्रेंडली पिच की वजह से सफल होते हैं.

उन्होंने जियोस्टार पर बात करते हुए कहा, 

Advertisement

लोग कहते हैं कि भारत में स्पिन बॉलर इसलिए सफल होता है, क्योंकि उसे पिच से हेल्प मिलती है. कंडीशन्स उसके फेवर में हैं. लेकिन, मैं कहना चाहूंगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ पिच को समीकरण से बाहर रखें. बॉलिंग, स्किल और कंट्रोल पर डिपेंड करती है. ये स्किल और कंट्रोल ने मानव सुधार ने दिखाया है.

सुनील गावस्कर ने सुथार की कंसिस्टेंसी और टर्न के बजाय, फ्लाइट और डिप पर जोर दिया. जिसके जरिए वह बैटर्स को परेशान करते हैं. उन्होंने आगे कहा,

जब आपके पास ड्रिफ्ट हो, और आप लगातार सही जगह पर बॉल डाल सकें, तो आपको विकेट लेने के लिए टर्निंग ट्रैक की जरूरत नहीं होती.

Advertisement

गावस्कर के मुताबिक,

सुथार को विकेट मिलनी की वजह उनका हार्ड वर्क और स्मार्ट प्लानिंग थी. वह लकी नहीं थे. उन्होंने सटीक लाइन-लेंथ पर बॉलिंग की.

सिर्फ दूसरे भारतीय

राजस्थान के इस ऑलराउंडर ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में 22 ओवर्स में 33 रन देकर 6 विकेट लिए. वहीं दूसरी इनिंग्स में उन्होंने 10 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया. 

भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले मानव सुथार दूसरे स्पिनर हैं. भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में बेस्ट बॉलिंग का रिकॉर्ड नरेंद्र हीरवानी के नाम है. हीरवानी ने 1988 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में 61 रन पर 8 विकेट लिए थे.

ये भी पढ़ें: डेब्यू मैच में ही रिकॉर्ड बुक्स में नाम, मानव सुथार में भारत को बड़ा स्पिनर मिला!

बता दें, टीम इंडिया ने इस मुकाबले में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से हराया. यह भारत की टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी जीत है. भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की.

अफगानिस्तान की टीम भारत की बेहतरीन बॉलिंग के आगे टिक नहीं पाई. पहली पारी में 152 रन बनाए. इसके बाद, फॉलोऑन  खेलते हुए दूसरी इनिंग्स में अफगानिस्तान की टीम 112 रनों पर ढेर हो गई.

टेस्ट में बेहतरीन बॉलिंग करने के लिए डेब्यूटेंट मानव सुधार को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला. सुधार ने मैच में 62 रन देकर कुल 7 विकेट लिए.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement