पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 8 जुलाई को ममता बनर्जी की रैली थी. बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के रेप-मर्डर के विरोध में ये रैली बुलाई गई थी. ममता भीड़ को लीड कर रही थीं. इसी बीच वो नाराज हो गईं. गुस्से में उन्होंने अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया.
ममता बनर्जी ने अपने ही कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ा, वीडियो सामने आया
कोलकाता में रेप-मर्डर की घटना के विरोध में ममता बनर्जी ने एक रैली बुलाई थी. इसी दौरान बीजेपी और TMC के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने हालात पर काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया. ममता बनर्जी लाठीचार्ज में घायल कार्यकर्ताओं के इलाज के लिए गाड़ी का इंतजाम कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने एक कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया.


रैली के दौरान कार्यकर्ता को लगाया थप्पड़
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो कालीघाट में ममता बनर्जी के घर के सामने का बताया जा रहा है. इसमें दिख रहा है कि ममता बनर्जी भीड़ को किनारे लगा रही हैं. बताया जा रहा है कि वो घायल TMC कार्यकर्ताओं को अस्पताल भेजने के लिए गाड़ियों का इंतजाम कर रही थीं. इस बीच ममता बनर्जी की सिक्योरिटी के लिए कई टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनको घेर लिया. इसी दौरान ममता बनर्जी ने अपने पीछे खड़े एक TMC कार्यकर्ता को अचानक थप्पड़ मार दिया.
ममता की रैली में हंगामा
बच्ची से रेप और हत्या का मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है. एक और आरोपी कबीर मोल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. TMC ने इस घटना के विरोध में रैली निकाली. इसके लिए पार्टी ने हाई कोर्ट से परमिशन ली थी. पार्टी ने बालीगंज फाड़ी से हाजरा क्रॉसिंग तक रैली निकाली.
इसी दौरान बीजेपी और TMC के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने हालात पर काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया. ममता बनर्जी लाठीचार्ज में घायल कार्यकर्ताओं के इलाज के लिए गाड़ी का इंतजाम कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने एक कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया. TMC का आरोप है कि रैली अपने तय रास्ते यानी बालीगंज फाड़ी से हाजरा की ओर बढ़ रही थी. इसी दौरान बीजेपी के समर्थक जबरदस्ती जुलूस में घुस गए और रैली का रास्ता रोकने की कोशिश की.
नारेबाजी के बाद भड़की हिंसा
रैली में दोनों गुटों के आमने-सामने होते ही माहौल तनाव से भर गया. दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई. फिर देखते-देखते ही मामला हिंसक मारपीट तक पहुंच गया. TMC का आरोप है कि इस हिंसा में उनके 41 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इन सबको इलाज के लिए SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है. TMC ने एक बयान जारी कर बताया,
हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को बीजेपी के गुंडों की बर्बरता का शिकार होना पड़ा है.
ये भी पढ़ें - ममता बनर्जी लंदन में दे रही थीं भाषण, छात्रों के 'टफ' सवाल पर CM ने कैसे दिए जवाब?
पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सेज पर सवाल
TMC के नेताओं ने इस घटना को लेकर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. पार्टी का आरोप है कि मौके पर बड़ी संख्या में सिक्योरिटी फोर्सेज तैनात थी. लेकिन वो हालात को काबू करने में फेल रही. TMC का दावा है कि उनके स्टूडेंट और यूथ विंग के कार्यकर्ताओं के साथ बेरहमी से मारपीट की गई.
वीडियो: पार्टी में फूट के बाद ममता बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका


















