The Lallantop

अमेरिकी हमलों से दहला ईरान, रेलवे ब्रिज उड़ाया, IRGC ने भी कुवैत-बहरीन में दागीं मिसाइलें

US strikes Iran: अमेरिका के लगातार दूसरे दिन हुए हमलों के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले का दावा किया है. पूरे खाड़ी क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है और तनाव तेजी से बढ़ रहा है.

Advertisement
post-main-image
अमेरिका ने कहा कि ईरान के साथ एग्रीमेंट ख़त्म हो चुका है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान-अमेरिका मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग को समाप्त घोषित करते हुए ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमले का आदेश दिया है।
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव और ईरान द्वारा जहाजों पर हमले की संदेहास्पद घटनाओं के चलते अमेरिका ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू की है।
  • नए हमलों के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है और दोनों देश के बीच संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।

क्या अमेरिका-ईरान के बीच फिर से जंग छिड़ गई है? यानी क्या तेल और गैस के दाम फिर आसमान छूने वाले हैं? स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में चल रहे तनाव से यही सवाल पैदा होते हैं. और अब तो अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस तनाव को हरी झंडी भी दे दी है. उन्होंने साफ-साफ कहा कि ‘ईरान-अमेरिका एग्रीमेंट (Iran-America MoU) ख़त्म हो चुका है’. जिसके बाद अमेरिका ने ईरान पर फिर कई हमले किए. जवाब में ईरान ने भी अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप तुर्किये की राजधानी अंकारा में NATO समिट में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दैरान एक पत्रकार ने उनसे हालिया हमलों को लेकर सवाल किया. सवाल ये कि क्या ईरान-अमेरिका के बीच मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (MoU) ख़त्म हो गया है? इस पर ट्रंप बोले, 

‘ये बहुत अच्छा सवाल किया आपने. मुझे ऐसा लगता है कि ये ख़त्म हो चुका है. इसमें कुछ बचा नहीं है. मैं अब उन लोगों (ईरान) से डील नहीं करना चाहता हूं.’

Advertisement

अमेरिका का ईरान पर हमला

प्रेसिडेंट ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान पर हमला करने का ऐलान किया. CENTCOM ने अपने X हैंडल से ट्वीट कर लिखा, 

‘अमेरिकी फोर्सेज ने ईरान पर और हमले करने शुरू कर दिए हैं. ये कार्रवाई ईरानी हमले के बाद की जा रही है. ईरान ने तीन जहाजों पर बिना किसी कारण के हमला किया. होर्मुज में ईरान की मनमानी को रोकने के लिए ये हमले किए जा रहे हैं.’  

Advertisement

इससे पहले 7 जुलाई को भी अमेरिका ने दक्षिण ईरान पर हमले किए थे. लेकिन एक अमेरिकी अधिकारी ने रायटर्स को बताया कि 8 जुलाई को ईरान पर और ज़ोरदार हमला हुआ है. इन हमलों के बाद ट्रंप ने भी अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान पर ये हमला होर्मुज में उसकी करतूत का नतीजा है.  

अमेरिका ने जो ताज़ा हमले किए हैं उनमें ईरान के कई इलाकों को निशाना बनाया गया है. बंदर अब्बास, ईरानशहर, चाबहार और कोनारक जैसे दक्षिण ईरानी शहरों, जहां ईरान की नेवी और IRGC ऑपरेट करती है, को निशाना बनाया गया. ईरानी समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक चाबहार, कोनारक के करीब भी तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है. ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम भी एक्टिव हो गया है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक ताजा हमलों के बाद चाबहार के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. वहीं, ईरान के अक्काला में अमेरिका ने रेलवे ब्रिज उड़ा दिया है.

ये भी पढ़ें: ईरान पर फिर अमेरिका का बड़ा हमला, 80 से ज्यादा ठिकानों पर गिराए बम

ईरान का तगड़ा जवाब

ट्रंप और सेंट्रल कमांड के बयान के बाद ईरान का भी बयान आया. ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई के करीबी सलाहकार मोहसिन रेज़ाई ने अमेरिका को धमकी दी. ईरानी मीडिया के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘ईरान जल्द ही बहुत बड़ा हमला करने वाला है.’ 

7 जुलाई को हुए अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने भी मिडिल ईस्ट में अमेरिकी बेस को निशाना बनाना शुरू कर दिया. ईरान ने कुवैत और बहरीन पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन हमले किए. कुवैत ने बताया कि ईरान ने 13 ड्रोन हमले किए थे. हालिया हमलों के जवाब में भी ईरान ने कुवैत, बहरीन और कतर पर फिर से हमले किए हैं.

ईरानी सरकार ने भी बताया कि अमेरिका ने MoU का उल्लंघन किया है. ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर ग़ालिबाफ ने कहा कि ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज ईरान की शर्तों पर खुलेगा, अमेरिका की धमकियों पर नहीं’. इन सब हमलों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब ईरान-अमेरिका डील का क्या होगा? 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: क्या अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई की पूरी फाइल खोल दी?

Advertisement