The Lallantop

पान बेचने वाले का बकाया बिल आया 1.12 लाख, वसूली से तंग आकर जान दे दी

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक पान विक्रेता ने आत्महत्या कर ली. कथित तौर पर दुकानदार बिजली विभाग की ओर से बिल भुगतान के लिए लगातार बनाए जा रहे दबाव से परेशान था. जिलाधिकारी ने परिवार को न्याय दिलाने की दिलासा दिया है.

Advertisement
post-main-image
गाजीपुर में एक दुकानदार (बाएं) ने आत्महत्या कर ली. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय पान विक्रेता सुरेंद्र कश्यप ने बिजली विभाग की वसूली और बकाया बिल से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
  • सुरेंद्र कश्यप के पास 1 लाख 12 हजार रुपए बिजली बिल का बकाया था, और बिजली विभाग द्वारा लगातार वसूली की कार्रवाई की जा रही थी, जिससे उनके मनोबल पर प्रभाव पड़ा।
  • घटना के बाद गाजीपुर के जिलाधिकारी ने परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

उत्तर प्रदेश को गाजीपुर में एक पान के दुकानदार ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि शख्स बिजली के बकाया बिल और बिजली विभाग की वसूली से परेशान था. घटना के बाद मृतक के घर जिले के डीएम खुद पहुंचे थे. जिलाधिकारी ने परिवार को निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया है. साथ ही जांच के बाद दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला सैदपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है. मृतक दुकानदार की पहचान 55 साल के सुरेंद्र कश्यप के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े विनय कुमार सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, परिजन ने बताया कि मृतक का 1 लाख 12 हजार रुपए बिजली बिल का बकाया था. बिल न भरने की वजह से बिजली विभाग कथित तौर पर सुरेंद्र को परेशान कर रहा था. रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार, 15 जून को वह अपने घर में बेहोश पाए गए. इसके बाद परिजन ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया. वहां उनकी मौत हो गई. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि सुरेंद्र से लगातार बिल के पैसों की मांग की जा रही थी और वसूली की कार्रवाई हो रही थी. इससे परेशान होकर सुरेंद्र ने ये आत्मघाती कदम उठा लिया. विनय कुमार सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने परिवार को निष्पक्ष जांच कराने की भरोसा दिलाया. साथ ही दोषी पाए जाने वाले किसी भी कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई कराने का भी आश्वासन दिया. 

Advertisement

इस दौरान डीएम के साथ, एसडीएम, सीओ और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. 

यह भी पढ़ें: खेत में पानी को लेकर शुरू हुआ झगड़ा हिंसा, मौत और बुलडोजर तक कैसे जा पहुंचा?

डीएम ने पीड़ित परिवार को शासन स्तर से उपलब्ध सभी सहायता दिलाने का भी भरोसा दिया. यहां तक की मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी बात कही. डीएम के दौरे के दौरान स्थानीय प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे. वहीं, क्षेत्र के लोगों ने भी घटना की निष्पक्ष जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई. 

Advertisement

वीडियो: राहुल गांधी शुरू करेंगे पेपर लीक के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन

Advertisement