The Lallantop

गर्लफ्रेंड संग शोरूम में की 'प्री-वेडिंग पार्टी', 25 मिनट में 4 करोड़ के गहने ले उड़ा

Tanishq Showroom heist: गाजियाबाद के कवि नगर स्थित एक तनिष्क शोरूम में करोड़ों रुपये की चोरी का आरोप कर्मचारी पर लगा है. जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही उसके पिता और अन्य साथियों को भी पुलिस ने मामले में अरेस्ट किया है.

Advertisement
post-main-image
तनिष्क शोरूम के कर्मचारी पर कैशियर के बैग से चाबी निकालने का आरोप है. (फोटो-unpslash)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गाजियाबाद के कवि नगर इलाके में नितिन वर्मा ने अपने साथी चिंटू के साथ मिलकर 3.10 करोड़ रुपये के गहनों और नकद की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
  • नितिन ने शादी के जश्न के दौरान कर्मचारियों के लिए पार्टी रखी, जिसमें कैशियर को अधिक शराब पिला कर उसकी चाबी छीन ली गई और चोरी की योजना बनाई गई।
  • पुलिस ने नितिन वर्मा, उसकी गर्लफ्रेंड काजल और पिता संजय वर्मा को गिरफ्तार कर 3.10 करोड़ के गहने, नकद और हथियार बरामद कर जांच जारी रखी है।

गाजियाबाद के कवि नगर इलाके में गहनों की एक दुकान में करोड़ों रुपये की चोरी हो गई. चोरी का आरोप 24 साल के कर्मचारी नितिन वर्मा पर लगा है. आरोपी की शादी होने वाली थी. इसी खुशी में उसने ऑफिस के लोगों को पार्टी दी थी. कैशियर को जमकर शराब पिलाई और बहाने से उसके पास से चाबी निकाल ली. अगले दिन कथित तौर पर 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना कविनगर के एक ‘तनिष्क’ शोरूम की है. पुलिस ने मामले में नितिन वर्मा, उसकी गर्लफ्रेंड काजल और पिता संजय वर्मा (52) को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से 3.10 करोड़ की कीमत के लगभग 2 किलो सोने के गहने, 6.5 लाख रुपये नकद, देसी 12-बोर पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया,

जांच से पता चला है कि 11 जून को नितिन ने अपनी होने वाली शादी का जश्न मनाने के बहाने शोरूम के कर्मचारियों के लिए एक पार्टी रखी थी. पार्टी के दौरान उसने ये पक्का किया कि शोरूम की चाबियों की जिम्मेदारी संभालने वाला कैशियर बहुत ज्यादा शराब पी ले.

Advertisement

आरोप है कि बाद में कैशियर को घर छोड़ने जाते समय नितिन ने उसके बैग से चाबियां निकाल ली. अगले दिन की सुबह 7 बजे वो अपने एक साथी चिंटू उर्फ चितरंजन नाम के साथ शोरूम गया. चिंटू ने बाहर खड़ा होकर पहरा दिया और नितिन ने तकरीबन 25 मिनट में ही कथित तौर पर दुकान से 3.10 करोड़ के गहने पार कर लिए. शक से बचने के लिए नितिन ने इस दौरान अपनी यूनिफॉर्म पहने रखी थी.

12 जून को घटना हुई

12 जून को तनिष्क शोरूम के एक प्रतिनिथी रोहित अरोड़ा ने पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई. आरोप लगाया कि नितिन, काजल और एक अज्ञात साथी ने शोरूम में घुसकर ज्वेलरी चुरा ली है. मामले की जांच के लिए पांच पुलिस टीमों को लगाया गया. सीसीटीवी फुटेज, लोकल इंटेलिजेंस और लोगों से बात की गई. 16 जून को सिटी जोन SWAT टीम और कविनगर पुलिस ने चिरंजीव विहार के साईं गेट इलाके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: मसूरी घूमने गया था कपल, रात में शराब पी, सुबह नाक से खून निकला, पत्नी की मौत

Advertisement
‘ज्यादा सोना देखकर आया लालच’

नितिन ने माना कि शोरूम में रखे सोने के गहनों का लालच आने के बाद उसने चोरी की साजिश रचने की बात मानी. पुलिस के मुताबिक, उसने इस योजना को अंजाम देने के लिए अपने पिता, काजल और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर साजिश रची थी. चोरी के बाद प्लानिंग में शामिल लोगों के बीच गहनों को बांट दिया गया था. पुलिस चोरी और साजिश में शामिल बाकी संदिग्धों को पकड़ने की कोशिशें कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले को सुलझाने वाली पुलिस टीम के लिए 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है. 

वीडियो: अमेरिका ईरान पीस डील ने बढ़ा दी नेतन्याहू के लिए इजराइल में मुश्किलें

Advertisement