टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज खेलेगी. ये सीरीज 13 से 17 सितंबर, 2026 के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है.
भारत-अफगानिस्तान सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, अब बांग्लादेश टूर का क्या होगा?
Ind vs Afg : भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की T2OI सीरीज 13 से 17 सितंबर के बीच खेली जाएगी. 12 अगस्त को इसे लेकर BCCI और ACB ने पूरा शेड्यूल अनाउंस कर दिया है. हालांकि, इससे टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर को लेकर बनी अनिश्चितता और लंबी हो गई है.

यह सीरीज़ ACB के 'फ़्यूचर टूर्स प्रोग्राम' के तहत अफ़ग़ानिस्तान की होम सीरीज होगी. माने इसका होस्ट भारत नहीं, बल्कि अफगानिस्तान होगा. ACB अपने इंटरनेशनल मैच भारत में ही होस्ट करता है. इस सीरीज के साथ ये सिलसिला जारी रहेगा. एक बड़ी समस्या ये है कि 3 मैचों की T20I सीरीज़ भारत के बांग्लादेश टूर से टकराएगी. हालांकि, अब तक दोनों देशों के बीच तनाव के कारण इस टूर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.
सीरीज़ का शेड्यूल- पहला T20I: 13 सितंबर
- दूसरा T20I: 15 सितंबर
- तीसरा T20I: 17 सितंबर
इस सीरीज के साथ ही अफगानिस्तान के साथ टीम इंडिया की तीनों फॉर्मेट की बाइलैटरल कमिटमेंट पूरी हो जाएगी. इससे पहले, जून में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच और एक ODI सीरीज खेली थी. T20I सीरीज इस बाइलैटरल कैलेंडर को पूरा कर देगी.
इसे लेकर BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास और सचिव देवजीत सैकिया ने बात की. उनके मुताबिक, BCCI अफगान क्रिकेट के डेवलपमेंट के लिए अपने कमिटमेंट को लेकर काफी सीरियस है. DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली ने भी फ़ैन्स को अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्ड क्लास सुविधाओं का भरोसा दिलाया.
ये भी पढ़ें : न मुंबई के रहे, न गुजरात के! हार्दिक पंड्या की शर्त के कारण टूटी GT में वापसी की डील
भारत का बांग्लादेश दौरा टल गया?हालांकि, इस बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या भारत का बांग्लादेश दौरा टल गया? जवाब है अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. बांग्लादेश टीम इंडिया की मेजबानी के लिए सीरियस है. नई सरकार कूटनीतिक चैनलों से इसमें लगी है. मंत्री स्तर पर चर्चा हो रही है. लेकिन, समस्या ये है कि BCCI भारत सरकार से सलाह लेने के बाद ही किसी भी प्रस्ताव पर विचार कर सकता है.
बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक़ ने कहा कि सरकार को जल्द ही अनिश्चितता दूर होने की उम्मीद है. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, हक ने 10 अगस्त को कहा,
भारत बांग्लादेश दौरे में देरी क्यों कर रहा है?इस पर मंत्री स्तर पर काम चल रहा है. हम क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर बने गतिरोध को जल्द से जल्द सुलझाना चाहते हैं. उम्मीद है कि यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा. हम इस मामले को जल्दी सुलझाना चाहते हैं. मैं चाहता हूं कि खेलों के ज़रिए हमारे पड़ोसी देश के साथ मजबूत और दोस्ताना रिश्ते बने रहें. हम मौजूदा अनिश्चितता के दौर से आसानी से निकलना चाहते हैं. उम्मीद है कि बांग्लादेश-भारत सीरीज से जुड़ा मुद्दा दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच बातचीत से सुलझा लिया जाएगा.
दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत 2026 T20 वर्ल्ड कप से हुई थी. भारत की मेजबानी में हुए इस वर्ल्ड कप को बांग्लादेश ने बॉयकॉट कर दिया था. बांग्लादेश की
पिछली सरकार ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा की चिंता जताई थी. इसके बाद, टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया.
सरकार बदलने के बाद बांग्लादेश रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा है. क्रिकेट डिप्लोमेसी इसी का हिस्सा है. साथ ही BCB के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल ने भी भरोसा जताया है कि टीम इंडिया बांग्लादेश टूर कर सकती है. इकबाल ने बांग्लादेश को बेहद सुरक्षित बताया है. साथ ही कहा है कि देश टीम इंडिया को होस्ट करने के लिए तैयार है.
हालांकि, अफगानिस्तान के हालिया ऐलान का मतलब है कि सितंबर में भारत का शेड्यूल पहले से ही तीन कन्फर्म तारीखों के साथ तय हो चुका है. टीम इंडिया को होस्ट करने के लिए अब BCCI और BCB को एक नया शेड्यूल बनाना होगा. फिलहाल, सितंबर में टीम इंडिया का शेड्यूल बहुत बिजी नहीं है. उन्हें सिर्फ अफगानिस्तान के खिलाफ ही 3 मैचों की T20I सीरीज खेलनी है.
वीडियो: काबुल में पाकिस्तानी हमले की जांच के लिए क्रिकेटर राशिद खान ने किससे गुहार लगाई?











