The Lallantop

IND v AUS : हार के बाद कोहली ने बताया, जडेजा को क्यों नहीं खिलाया

अपने कैच पर भी विराट ने जवाब दिया.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली ने मैच के बाद जमके की टीम की तारीफ.
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट खत्म हो गया है. चौथे दिन ही मैच लगभग गंवा चुकी टीम इंडिया ने पांचवे दिन बिना किसी जोखिम के मैच ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया. पांचवे दिन टीम इंडिया केवल 28 रन ही अपने खाते में जोड़ पाई. और ऑस्ट्रेलिया ने एक घंटे के अंदर मैच अपने नाम करते हुए 146 रनों से जीत दर्ज की. मैन ऑफ द मैच रहे नाथन लायन. स्पिनर लायन. ये स्पिनर पर ज्यादा जोर क्यों दिया, ये तो आप समझ ही गए होंगे.
मैच के बाद विराट कोहली क्या बोले ये भी जान लीजिए. वो बोले -
एक टीम की तरह हमने अच्छा खेला. मगर ऑस्ट्रेलिया ने बल्ले से हमसे ज्यादा अच्छा खेला. 330 इस तरह की पिच पर बड़ा स्कोर है. उनका जीतना बनता था. हमें खुद पर भरोसा करना होगा कि हम इस तरह के मैच जीत सकते हैं. हमारे बॉलरों ने अच्छी बॉलिंग की. दबाव बनाए रखा. ये अच्छी बात थी. जब हमने पिच को देखा तो हमें लगा यहां स्पिनर(जडेजा) को खिलाना नहीं ठीक होगा मगर नाथन लायन ने अच्छी बॉलिंग की. सच कहें तो हमने कभी नहीं सोंचा था कि हमें यहां स्पिनर खिलाना चाहिए. हमें लगा था कि चार फास्ट बॉलर काफी रहेंगे. मेरा ध्यान अब अगले टेस्ट पर ज्यादा है.
Kohli and Smith
कोहली ने अपने कैच पर भी जवाब दिया. वो बोले -
वो डिसीजन फील्ड पर लिया गया था और उसे वहीं छोड़ देना चाहिए. इससे ज्यादा इसपर मैं कुछ नहीं कहूंगा.
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने बोला - ये जीत हमारे लिए राहत की खबर है. पहले मैच में हार ने काफी परेशान किया था. मुझे अपने प्लेयर्स और स्टाफ पर गर्व है. दोनों ही मैच काफी मुश्किल थे. दो मजबूत टीमें और दोनों का मजबूत पेस अटैक. पिच भी खूब हरकत कर रही थी. पहला दिन सबसे मजेदार था. जब मार्कस और फिंच ने हमें 100 रन से ज्यादा की ओपनिंग पार्टनरशिप दिलाई. ख्वाजा ने भी अच्छी बैटिंग की. फिर लायन जैसा स्पिनर तो वर्ल्ड की हर टीम अपने पास चाहेगी. उसे वैसे भी वर्ल्ड के बेस्ट बैट्समैन को बॉलिंग करना पसंद है.
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट अपने नाम किया.
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट अपने नाम किया. 

ये तो हो गई बातें. मुद्दे की बात ये है कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज अब 1-1 पर लेवल हो गई है. बचे हैं 2 टेस्ट. मेलबर्न और सिडनी. यहां कौन आग बरसाता है. ये देखने वाला होगा. देखने वाला टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन भी होगा. क्या इस बार टीम इंडिया ने स्पिनर को न खिलाकर जो गलती की, वो उसे अगले मैच में भी दोहराती है.


ये भी पढ़ें -
नसीरुद्दीन ने कहा, विराट बेस्ट बैट्समैन, लेकिन सबसे बुरे बर्ताव वाले खिलाड़ी भी हैं

विराट कोहली टी ब्रेक के दौरान वो कर रहे थे, जो कोई नहीं करता

IND v AUS : टीम इंडिया के हाथ से मैच कैसे निकल गया?

कोहली आउट हो कर अंदर बैठे थे, बीच मैदान में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान उनकी छीछालेदर कर रहे थे

लल्लनटॉप वीडियो देखें -

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement