इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच इन दिनों 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. 27 अगस्त को इस सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में शुरू हुआ. मैच के पहले दिन ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने ऐसा कुछ कर दिया, जिसके चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और उसके बीच विवाद खड़ा हो गया. इस कंट्रोवर्सी ने मैदान के बाहर इस खेल को राजनीतिक रंग दे दिया. PCB ने इसके लिए स्काई स्पोर्ट्स के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. इसके अलावा, मैच बॉयकॉट करने की धमकी भी दी है.
इमरान के बेटों के इंटरव्यू से पाकिस्तान क्यों डर गया? लॉर्ड्स टेस्ट बीच में छोड़ने की धमकी दे दी
PCB ने ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. यह मामला पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान से जुड़ा है.

दरअसल, इस विवाद की जड़ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के बेटों कासिम और सुलेमान खान का इंटरव्यू था. इस इंटरव्यू को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कॉमेंटेटर माइक एथर्टन ने टेस्ट मैच के एक दिन पहले लॉर्ड्स में रिकॉर्ड किया था. लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन जब लंच का ऐलान हुआ, तो स्काई स्पोर्ट्स ने इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू ब्रॉडकास्ट किया.
इंटरव्यू में कासिम और सुलेमान खान ने जेल में बंद अपने पिता की सेहत और उनकी बिगड़ती आंखों की रोशनी को लेकर चिंता जताई. उन्होंने ये भी कहा कि 3 साल से जेल में बंद उनके पिता की जान को खतरा है. बस यही बात पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को नागवार गुजरी है.
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB ने स्काई स्पोर्ट्स के कवरेज के दौरान राजनीतिक मुद्दे को शामिल करने पर आपत्ति जताई थी. PCB ने यह भी कहा था अगर इंटरव्यू टेलीकास्ट किया गया तो लंच के बाद पाकिस्तान के प्लेयर ग्राउंड पर उतरने के बजाय ड्रेसिंग रूम में रहेंगे. हालांकि, PCB की धमकी के बाद इस 18 मिनट के सेगमेंट को कुछ समय के लिए डिले किया गया. लेकिन, बाद में लंच ब्रेक के दौरान टेलिकास्ट कर दिया गया. इसके बाद, PCB ने ब्रॉडकास्टर के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.
हालांकि, इस बीच मैच बॉयकॉट करने की धमकी पर पाकिस्तान अमल नहीं कर सका. लंच के बाद उसके प्लेयर मैच खेलने उतरे. इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी ECB को भी दी गई थी. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि इस इंटरव्यू को पाकिस्तान में मैच प्रसारण करने वाले चैलन PTV ने नहीं दिखाया था.
ये भी पढ़ें: प्रज्ञानंद ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने; 6 अंक से पीछे थे, फिर पूरा गेम पलट दिया
2023 से जेल में बंद हैं इमरानपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 2023 से जेल में बंद हैं. उन्हें रावलपिंडी अदियाला जेल में रखा गया है. इमरान को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था. एक मामले में उन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. फिलहाल, 73 साल के इमरान ने सभी आरोपों से इंकार किया है. उन्होंने इन मामलों को राजनीति से प्रेरित बताया है.
21 कप्तानों ने लिखी थी चिट्ठीहाल ही में इमरान खान के साथ हो रहे खराब व्यवहार को लेकर 21 इंटरनेशनल क्रिकेट कैप्टंस ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखी थी. इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और कपिल देव के अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन भी शामिल थे. इन 21 कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से इमरान खान को प्रॉपर मेडिकल केयर देने की मांग की. साथ ही उनके साथ मानवीय व्यवहार करने का भी आग्रह किया था.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले













