Ramayana के दोनों पार्ट्स को 4000 करोड़ रुपए में बनाया जा रहा है. प्रोड्यूसर Namit Malhotra ने कई इंटरव्यूज़ में ये बात कही. जिसके बाद फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई. Yash की मानें, तो मेकर्स इस बजट को इसलिए हाइलाइट कर रहे हैं, ताकि इंटरनेशनल ऑडियंस 'रामायण' को सीरियस अटेंशन दे. लगे हाथ यश ने उन लोगों को फटकार लगाई है, जो फिल्म को इसके बजट पर ट्रोल कर रहे थे.
"अंग्रेज़ों की तरह पेश मत आओ..."- 'रामायण' के 4000 करोड़ के बजट के सवाल पर क्यों भड़के यश?
यश ने कहा कि अगर 'रामायण' इतने बड़े बजट पर नहीं बनी होती, तो इंटरनेशनल मार्केट में इसे अहमियत नहीं दी जाती.

15 अक्टूबर को बेंगलुरु में 'रामायण' का दूसरा ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था. इस दौरान यश ने मीडिया से बात करते हुए कहा,
"जब से नमित मल्होत्रा ने कहा कि वो रामायण बनाने में 4000 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं, तब से लोग उनके पीछे पड़े हुए हैं. हमारे देश में यही समस्या है. विदेश में अपनी फिल्म को प्रमोट करते वक्त अगर ये कहें कि हमने कम बजट में फिल्म बनाई है, तो शायद वो उसे उतनी अहमियत न दें. इसलिए हमें पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बताना चाहिए कि रामायण बनाने में हमने कितना पैसा लगाया है. हमें अपने देश और उसकी काबिलियत को दुनिया के सामने दिखाने की जरूरत है.”
यश ने शिकायत की कि लोग 4000 करोड़ रुपए का हवाला देकर फिल्म को कमतर दिखाने-बताने की कोशिश कर रहे हैं. वो बातचीत में आगे जोड़ते हैं,
“नमित मल्होत्रा ने जो आंकड़ा बताया, वो रामायण के दोनों पार्ट्स का टोटल बजट है. दूसरे लोग आपको नीचे गिराने की कोशिश करते हैं, तो करने दीजिए. लेकिन मैं आपसे गुज़ारिश करता हूं कि अंग्रेज़ों की तरह पेश आना बंद कर दीजिए. डिवाइड एंड रूल वाली मानसिकता छोड़कर इस फिल्म को सफल बनाने पर फोकस कीजिए. हमें एक देश के तौर पर साथ आने की ज़रूरत है.”
यश ने कहा कि भारत में जब भी किसी फिल्म का टीज़र या ट्रेलर रिलीज होता है, तो लोग तुरंत उसकी तुलना दूसरी फिल्मों से करने लगते हैं. सब उसमें कमियां निकालने में लग जाते हैं. कोई कहता है कि फिल्म का VFX ऐसा होना चाहिए, तो कोई कहता है कि इसमें किसी दूसरे एक्टर को लेना चाहिए. यश ने लोगों से अपील की है कि वो ऐसी बातों को बढ़ावा न देकर एक-दूसरे को सपोर्ट करें. जहां तक फिल्म की बात है, 'रामायण' 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: रणबीर कपूर की 'रामायण' को ग्लोबल बनाने निकले नमित मल्होत्रा, शुरू हुआ महाप्लान













