The Lallantop

ICC की ताज़ा रैंकिंग में टीम इंडिया का कमाल, यूपी विमेंस टीम ने किसे बनाया कप्तान?

22 फरवरी 2023 को खेल की सुर्खियां.

Advertisement
post-main-image
IPL, रविन्द्र जडेजा. फोटो: File Photo

पहली सुर्खी है क्रिकेट जगत से. टीम इंडिया में वापसी करने वाले स्टार ऑल-राउंडर रविन्द्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ पहले दोनों टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया और ICC की जारी ताज़ा टेस्ट रैंकिंग्स में नंबर वन स्थान बरकरार रखा है. उनके अलावा अश्विन नंबर दो ऑल-राउंडर हैं. वहीं अक्षर पटेल ऑल-राउंडर्स की लिस्ट में नंबर पांच पर पहुंच गए हैं. गेंदबाज़ों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को नुकसान हुआ है. उनकी जगह इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन वर्ल्ड नंबर वन बन गए हैं. जबकि अश्विन नंबर दो टेस्ट गेंदबाज़ बन गए हैं. रविन्द्र जडेजा भी नंबर नौ पर पहुंच गए हैं. बल्लेबाज़ों की रैंकिंग की बात करें तो मार्नस लाबुशेन पहले स्थान पर बरकरार हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ से बाहर होने के बावजूद ऋषभ पंत इस लिस्ट में सबसे ऊपर, नंबर छह पर बने हुए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दूसरी सुर्खी है विमेंस प्रीमियर लीग से, WPL में यूपी वॉरियर्स की टीम ने एलिसा हीली को अपना कप्तान बनाया है. हीली को यूपी की दीप्ति शर्मा के टीम में रहते हुए टीम की कप्तानी सौंपी गई है. यूपी की टीम में हीली समेत छह विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं. कप्तानी मिलने के बाद हीली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा,  'WPL का हम सब बहुत बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. यूपी की टीम बेहतरीन है और इस टीम का कप्तान बनना मेरे लिए ख़ुशी की बात है. हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है.'

आपको बता दें 32 साल की विकेटकीपर बल्लेबाज़ हीली के नाम पांच T20 और एक वनडे वर्ल्डकप का ख़िताब है. उन्होंने T20I में 127.72 के स्ट्राइक रेट से एक शतक और 14 अर्धशतकों के साथ 2446 रन बनाए हैं.विमेन्स BBL में वो सिडनी सिक्सर्स टीम की कप्तानी कर चुकी हैं.

Advertisement

तीसरी सुर्खी है शूटिंग से. काहिरा में चल रहे ISSF राइफ़ल और पिस्टल शूटिंग वर्ल्ड कप 2023 में भारत को ब्रॉन्ज़ मिला है. भारत की तिलोत्तमा सेन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में ये मेडल जीता. तिलोत्तमा सेन महज़ 14 साल की हैं. इस मेडल के साथ वो इस प्रतियोगिता में देश के लिए मेडल लाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं. तिलोत्तमा से पहले वरुण तोमर ने रविवार को पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज़ जीतकर भारत का खाता खोला था. वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम मैच रिदम सांगवान और वरुण तोमर की जोड़ी और 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम मैच में नर्मदा नितिन राजू और रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल की जोड़ी ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था.

चौथी सुर्खी है टेनिस जगत से. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मंगलवार को अपने करियर के आखिरी मुकाबले में हार गईं. WTA दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पहले दौर में सानिया को अपनी अमेरिकी जोड़ीदार मैडिसन कीज़ के साथ सीधे सेट में हारकर बाहर होना पड़ा. सानिया और कीज़ की जोड़ी रूस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा और ल्यूडमिला सैमसोनोवा से एक घंटे तक चले मैच में 4-6, 0-6 से हार गईं.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह की वापसी पर आकाश चोपड़ा ने MI को क्या कहा?

Advertisement

Advertisement