The Lallantop

अब चौके पर 8 और छक्के पर मिलेंगे 12 रन, टॉस नहीं हुआ करेगा, गर्मी में शॉर्ट्स पहनेंगे खिलाड़ी!

आईसीसी के इन नए नियमों से क्रिकेट पूरी तरह बदल जाएगा.

Advertisement
post-main-image
आईसीसी ने ट्वीट करके जानकारी दी है.
आईसीसी ने 1 अप्रैल को कई सारे ट्वीट किए हैं. आईसीसी ने #CricketNotAsYouKnowIt हैशटैग से ये सारे ट्वीट किए. क्रिकेट ऐसा नहीं है जैसा कि आप जानते हैं हैशटैग से आईसीसी ने लगातार ट्वीट किए. पहले ट्वीट में बताया कि-
यूथ तक खेल को ज्यादा से ज्यादा पहुंचाने के लिए जर्सी पर इंस्टाग्राम हैंडल और प्लेयर नंबर लिखा जाएगा. इसकी शुरुआत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से होगी.
1
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में और बदलाव करते हुए पारंपरिक रूप से चलते आ रहे कॉइन से टॉस करने को ट्विटर के पोल से रिप्लेस किया जाएगा. ऐसे में फैंस डिसाइड कर सकेंगे कि किस टीम को बैटिंग और बॉलिंग करनी चाहिए.
2
आईसीसी ने प्लेयिंग कंडीशन में भी बदलाव को लेकर भी ट्वीट किया है. टेस्ट मैच में टेम्परेचर अगर 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचती है तो सभी प्लेयर शॉर्ट्स पहन कर खेल सकते हैं.
3
फैंस को खेल से और कनेक्ट करने के लिए ब्रॉडकास्टर अब चाहें तो कमेंटेटर को मैदान पर स्लिप के पीछे खड़े कर सकते हैं.
4
कैच लेने के बाद फील्डिंग टीम के पास यह अधिकार होगा कि वह दूसरे बैट्समैन को रन-आउट कर सके.
5
नो-बॉल को अब से 'फॉल्ट्स' और डॉट गेंदों को 'ऐसेस' के नाम से जाना जाएगा.
6
डे-नाइट टेस्ट के इवनिंग सेशन में जितने भी रन बनेंगे उन्हें उनका दोगुना गिना जाएगा. जैसे- 4 रन बनेंगे तो 8 रन जोड़ा जाएगा. छक्का लगा तो 12 रन मिलेंगे.
7 आखिरी ट्वीट करके आईसीसी ने पूछा है कि आप इन इनिशिएटिव में से किस के लिए तैयार हैं? इतने ट्वीट के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने लिखा- अब व्हाट्सएप और ट्विटर हैंडल जोड़ा जाएगा? Aakash Chopra

ध्यान रहे कि आज 1 अप्रैल है.

Advertisement

वीडियो- क्रुनाल पंड्या ने वही मांकड़ रन आउट ट्राई किया जो अश्विन ने किया था, लेकिन इसमें एक अंतर है

Advertisement
Advertisement