The Lallantop

वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद अब टीम इंडिया पर ICC का चाबुक, लिया ये तगड़ा एक्शन

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे ODI में टीम इंडिया ओवर रेट मेंटेन नहीं कर पाई. इस मैच में वेस्टइंडीज पर भी ICC ने कार्रवाई की है. स्लो ओवर रेट की वजह से ICC ने भारत और वेस्टइंडीज की टीमों पर जुर्माना लगाया है.

Advertisement
post-main-image
ICC ने भारत और वेस्टइंडीज की टीमों पर स्लो ओवर रेट के लिए फाइन लगाया है. ( Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तीसरे ODI मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 352 रनों का टारगेट दिया जो वेस्टइंडीज ने शाई होप के 162 रन की मदद से 48.2 ओवर में पूरा किया।
  • आईसीसी ने टीम इंडिया और वेस्टइंडीज दोनों को स्लो ओवर रेट नियम का उल्लंघन करने पर दोषी पाया, जिसके तहत मैच फीस का क्रमशः 20% और 10% जुर्माना लगाया गया।
  • दोनों टीमों के कप्तानों ने स्लो ओवर रेट आरोप स्वीकार कर दिया है, और वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच अक्टूबर में पांच मैचों की T20 सीरीज शुरू होगी।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच ODI सीरीज का तीसरा मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 352 रनों का टारगेट दिया. इस लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने शाई होप के 162 रनों की पारी के चलते 48.2 ओवर्स  में हासिल कर लिया. अब ICC ने भी टीम इंडिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने यह कड़ा एक्शन स्लो ओवर रेट के चलते लिया. इस मामले में ICC ने वेस्टइंडीज को भी नहीं छोड़ा. 

Advertisement
ICC ने लगाया मैच फीस का 20% जुर्माना

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे ODI में टीम इंडिया ओवर रेट मेंटेन नहीं कर पाई. इस मैच में वेस्टइंडीज का भी यही हाल रहा. स्लो ओवर रेट की वजह से ICC ने टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. इस दौरान ICC ने वेस्टइंडीज पर भी सख्त कार्रवाई की है. कैरेबियाई टीम के सभी प्लेयर्स पर उनकी मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना ठोका है.  

भारत ने 4 ओवर कम फेंके

न्यू चंडीगढ़ में खेले गए वनडे में टीम इंडिया ने निर्धारित समय में 4 ओवर कम फेंके थे. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित समय में 2 ओवर पीछे रही. दोनों टीमों को समय से जुड़ी रियायत देने के बाद भी उन्हें न्यूनतम ओवर रेट का दोषी पाया गया. जिसके बाद मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने दोनों टीमों पर फाइन लगाया. फील्ड अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और फोर्थ अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने स्लो ओवर रेट से जुड़े आरोप लगाए थे. इसके बाद मैच रेफरी ने कार्रवाई की. 

Advertisement
क्या है नियम?

भारत और वेस्टइंडीज को ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया. यह नियम ओवर रेट के अपराध से संबंधित है. आर्टिकल 2.22 के मुताबिक, अगर कोई टीम तय समय में जितने ओवर कम करती है, तो उसके प्लेयर्स पर हर ओवर के हिसाब से 5 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है. 

भारतीय टीम ने तीसरे ODI में निर्धारित समय में 4 ओवर कम फेंके थे. इसलिए उसके प्लेयर्स पर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया. वेस्टइंडीज ने निर्धारित समय में 2 ओवर कम डाले थे. इस वजह से उसके खिलाड़ियों पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा. 

ये भी पढ़ें: अली खान ने फेंकी बाउंसर, गेंद सीधे पहुंची बाउंड्री पार लेकिन छक्के पर क्यों मिले 5 रन?

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के कप्तानों ने स्लो ओवर रेट के आरोप को एक्सेप्ट कर लिया है. इसके अलावा दोनों कप्तानों ने मैच रेफरी की दी हुई सजा को भी मान लिया. इसलिए मामले पर औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. 

वनडे सीरीज के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा.  

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement