The Lallantop

ICC के 2023-27 मेंस क्रिकेट शेड्यूल में इंडियन फ़ैन्स की तो मौज हो गई!

अगले चार साल में 12 देशों के बीच होगा क्रिकेट का घमासान.

Advertisement
post-main-image
ऑस्ट्रेलिया से होगी मजेदार टक्कर (File)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2023 से लेकर 2027 तक के लिए मेंस क्रिकेट के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) का ऐलान कर दिया है. अगले चार साल में 12 देशों के बीच क्रिकेट का घमासान देखने को मिलेगा. इस दौरान 12 टीम्स के बीच कुल 777 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे. जिसमें 173 टेस्ट, 281 वनडे और 323 T20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं. यह संख्या मौजूदा FTP कैलेंडर के 694 मैचों की तुलना में काफी अधिक है.

अगले FTP कैलेंडर में द्विपक्षीय सीरीज़ के अलावा ICC के कई बड़े टूर्नामेंट्स भी खेले जाएंगे. इनकी शुरुआत अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के साथ होगी. ICC के सभी 12 फुल मेंबर्स अगले फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) में अब अधिक इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलेंगे. इस कैलेंडर में भारतीय टीम के मैच की संख्या भी काफी बढ़ गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# Border-Gavaskar सीरीज़ में बढ़े मैच

इस FTP कैलेंडर में सबसे खास बात बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ में बढ़ने वाली मैच की संख्या है. 30 साल में पहली बार इस सीरीज़ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे. इससे पहले इस टूर्नामेंट में चार टेस्ट मुकाबले ही खेले जाते थे. दोनों देश एक-एक बार इस सीरीज़ की मेजबानी करेंगे. 2023-25 में ऑस्ट्रेलिया पहले टीम इंडिया की मेजबानी करेगा, और फिर 2025-27 के चरण में भारत में टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा.

Advertisement
# Ricky Ponting ने जताई खुशी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज़ रिकी पॉन्टिंग ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मैच की संख्या बढ़ाए जाने पर खुशी जाहिर की है. पॉन्टिंग के मुताबिक ICC का यह फैसला काफी कमाल का है. उन्होंने ICC को दिए इंटरव्यू में कहा,

‘मुझे लगता है कि दोनों देश के फ़ैन्स और शायद दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ज्यादा से ज्यादा टेस्ट मैच देखना चाहते हैं. इसलिए मेरे हिसाब से यह एक शानदार पहल है और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी खिलाड़ी भी इस राइवलरी का आनंद उठाएंगे.’

# England के साथ भी होंगे 5 मैच

ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ़ भी भारतीय टीम पांच टेस्ट मैच की सीरीज़ खेलेगी. साल 2023-27 के इस फ्यूचर टूर प्रोग्राम के दौरान भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली है. इस दौरान इंग्लैंड की टीम 22, ऑस्ट्रेलिया 21 और भारत की टीम 20 टेस्ट मैचों में हिस्सा लेगी.

Advertisement
# Pakistan को मिला मेजबानी का मौका

वेस्टइंडीज और अमेरिका मिलकर साल 2024 T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे. जबकि पाकिस्तान की टीम साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगी. लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान को किसी बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने का मौका मिला है. जबकि FTP के तहत साल 2026 में भारत और श्रीलंका मिलकर साल 2026 के T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे. वहीं, 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे.

भारत से पहले FIFA किन देशों पर बैन लगा चुका है?

Advertisement