The Lallantop

विकेटकीपर तो आ जाएंगे, लेकिन पंत की 'ये खासियत' मिस करेगा भारत!

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी से पहले ऑस्ट्रेलियन लेजेंड ने चेताया.

Advertisement
post-main-image
ऋषभ पंत (PTI)

भारत और न्यूज़ीलैंड T20I सीरीज़ के बाद टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया के रूप में एक बड़ी चुनौती खड़ी है. चार मैच की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया का प्रदर्शन तय करेगा, कि टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए क्वॉलिफाई करती है या नही. और टीम इंडिया को ये काम ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में करना है. कार एक्सिडेंट के बाद पंत की रिकवरी चल रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पंत की जगह टीम इंडिया में केएस भरत के साथ युवा बल्लेबाज़ ईशान किशन को मौका दिया गया है. अगर ईशान इस सीरीज़ में खेलते हैं, तो ये उनका टेस्ट डेब्यू होगा. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई लेजेंड इयान चैपल ने ऋषभ पंत पर बड़ी बात कही है. इयान का मानना है कि ईशान और भरत के होने के बावजूद टीम इंडिया पंत को मिस करेगी. ESPN क्रिक इंफो में अपने कॉलम में इयान ने लिखा,

‘भारत को बहुत कुछ साबित करना है. उनमें से एक ये है कि पंत की जगह जो खेलता है, वो कैसे प्रदर्शन करता है. पंत के नहीं होने पर इंडिया को सबसे ज्यादा दिक्कत होगी उनके शानदार रन रेट की. जो पंत अपनी आक्रामकता से लेकर आते हैं. पंत चाहते हैं कि वो बोलर्स को डॉमिनेट करें. पंत की इस बात की भरपाई कोई नहीं कर सकता. भारत के टॉप बल्लेबाज़ों को न सिर्फ परफॉर्म करना होगा, बल्कि अच्छे स्ट्राइक रेट से बैटिंग करनी होगी.’

Advertisement

चैपल ने इस कॉलम में ये भी बताया कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा को नेथन लॉयन के खिलाफ इस सीरीज़ में क्या करना होगा. चैपल ने लिखा,

'रोहित शर्मा, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के लिए सबसे जरूरी होगा कि वो लॉयन के खिलाफ मेंटल सुपीरियॉरिटी बनाए. अगर ऑस्ट्रेलिया लॉयन से विकेट्स की उम्मीद नहीं कर पाएगा, तो उनकी बोलिंग 'बिग थ्री' पर बहुत निर्भर करेगी.'

बिग थ्री से इयान मिचल स्टार्क, जॉश हेजलवुड और पैट कमिंस की बात कर रहे हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज़ 9 फरवरी से शुरू होनी है. चार मैच की इस सीरीज़ का पहला टेस्ट नागपुर में खेला जाना है. ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम पंत की अटैकिंग बैटिंग की जगह ईशान किशन को मौका देती है, या केएस भरत प्लेइंग XI में शामिल किए जाते हैं. 

Advertisement

वीडियो: ऋषभ पंत पर बात करते हुए क्या बोले रिकी पॉन्टिंग?

Advertisement