The Lallantop

सलमान खान ने जान-बूझकर टाली 'मातृभूमि'? मजबूरी नहीं मास्टरप्लान!

पब्लिक को लग रहा है भारत-चीन संबंध जैसे संवेदनशील विषय के चलते 'मातृभूमि' अधर में है. मगर सच कुछ और है?

Advertisement
post-main-image
सलमान ने मातृभूमि को अपनी कमबैक स्ट्रेटजी के तहत टाल दिया. ये मजबूरी नहीं मास्टरप्लान था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज़ डेट कई बार बदली गई है और इसे सोची-समझी रणनीति के तहत रिलीज़ को टाला गया है ताकि दूसरी उनकी फिल्म SVC63 के साथ टकराव न हो।
  • 'मातृभूमि' की रिलीज़ टालने का कारण दोनों फिल्में एक-दूसरे के करीब न आएं जिससे दर्शकों को थकान न हो, और दोनों को पर्याप्त समय मिले ताकि उनका प्रभाव बेहतर हो सके।
  • सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण' को बैन कराने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जो उनके ब्लैकबक पोचिंग केस पर आधारित है और फिल्म पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है।

क्या Salman Khan ने Maatrubhumi को लान बूझकर अटकाया है? सलमान खान के Blackbuck Poaching Case पर बनी Amit Jani की Kala Hiran का Teaser कैसा है? क्या Pranit More के खिलाफ़ FIR हो गई है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# सलमान खान का मास्टर प्लान, जान बूझकर टाली 'मातृभूमि'! 

जब सलमान खान की 'मातृभूमि' पर असमंजस ख़त्म भी नहीं हुआ था. और उनकी नई फिल्म SVC63 अनाउंस हो गई. तब लगा कि अब 'मातृभूमि' लंबे समय तक अधर में ही रहेगी. इसकी रिलीज़ डेट बार-बार बदली गई. और अब तक भी इसके आने के बारे में कोई ख़बर नहीं है. हालांकि इंटरनेट पर पढ़ने में आ रहा है कि 'मातृभूमि' इस साल इंडिपेंडेंस-डे विंडो में रिलीज़ की जाएगी. और ये फिल्म यूं ही नहीं लटकी. बल्कि इसे सोची-समझी प्लानिंग के तहत रोका गया है. जिसके पीछे स्ट्रेटजिक मार्केट सेगमेंटेशन है. मिड 2026 में एक देशभक्ति फिल्म और 7 महीने बाद एक पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर. यानी SVC63. दोनों फिल्मों के सब्जेक्ट और उनमें सलमान के किरदारों में बड़ा फर्क है. ये फिल्में आसपास ही आतीं, तो ऑडियंस फटीग देखने को मिलता. मगर 7 महीने के गैप से दोनों फिल्मों को ब्रीदिंग स्पेस मिल जाएगा. अब बात करते हैं सलमान के कमबैक स्ट्रेटजी की. 'मातृभूमि' तो देश के उस वीर सैनिक पर बनी है जो लड़ते-लड़ते शहीद हो गए. यानी रियल हीरो. SVC63 के लिए भी कहा जा रहा है कि 100 गुंडों को एक साथ मारने वाले सीन्स के बजाय क्लोज़ कॉम्बैट होंगे. हीरो भी ट्रेजेडी से गुज़रेगा. इस तरह दोनों रियलिस्टिक फ्लेवर की फिल्में हैं. फिर SVC63 हीरो-हीरोइन वाले कॉमन टेम्प्लेट पर नहीं बन रही है. हीरोइन भी इसमें एक्शन करेगी. 'मातृभूमि' की टैगलाइन है 'मे वॉर रेस्ट इन पीस'. और SVC63 ड्रामैटिक एक्शन परोसेगी. कुल मिलाकर ये सलमान खान का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है. एक ऐसी रणनीति, जो उनका ज़बरदस्त कमबैक कराएगी.

Advertisement

# 'दी हाउसमेड 2' में पॉल एंथनी केली की एंट्री

सिडनी स्वीनी स्टारर 'दी हाउसमेड्स सीक्रेट' में एक्टर पॉल एंथनी केली को भी कास्ट कर लिया गया है. फिल्म के ऑफिशियल X पेज से ये अपडेट शेयर किया गया. ये बीते साल आई 'दी हाउसमेड' का सीक्वल है. इसमें कर्स्टन डंस्ट भी काम कर रही हैं. और पॉल उन्हीं के किरदार के पति का रोल करने वाले हैं. अमांडा सेफ्रीड और मिकैल मोर्रोन भी फिल्म में ज़रूरी किरदारों में हैं. पॉल फीग के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 17 दिसंबर 2027 को रिलीज़ होगी.

# 'काला हिरण' पर बैन के लिए सलमान पहुंचे हाई कोर्ट

Advertisement

सलमान खान के ब्लैक बक पोचिंग केस पर बनी फिल्म 'काला हिरण' का टीज़र आया है. शुरुआत कोर्ट की कार्रवाई के सीन से होती है. स्क्रीन पर दिखता है सलमान का फिरोज़ा जड़ा ब्रेसलेट. और आवाज़ है गोविंद नामदेव की, जो फिल्म में सरकारी वक़ील बने हैं. सलमान खान के किरदार का नाम अयान खान है. और लॉरेंस बिश्नोई का लायन बिश्नोई. टीज़र में जब लायन बिश्नोई का ज़िक्र आता है, तो स्क्रीन पर शहीद भगत सिंह का स्केच दिखाया जाता है. एक शख़्स उनका पोर्ट्रेट बना टीशर्ट पहने हुए है. और साथ में लिखा है क्रांति. देश के लिए शहीद हो जाने वाले महान क्रांतिकारी का चेहरा एक गुंडे के लिए इस्तेमाल किया गया है. ये शर्मनाक है. अयान पुलिस वालों को बोल रहा है कि मैं विदेश भाग जाऊंगा. थाने में वो पुलिस वालों से कह रहा है कि मुंबई से फ्लाइट पर मेरे लिए ब्लैक कॉफी मंगवाओ. कुल मिलाकर फिल्म विषय की गंभीरता से भटकी हुई. और सलमान की इमेज ख़राब करने के मकसद से बनी हुई नज़र आ रही है. इंडिया टुडे के मुताबिक इस फिल्म को बैन कराने के लिए अब सलमान ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है.

# RD बर्मन की बायोपिक में लीड रोल करेंगे फ़रहान?

लेजेंडरी म्यूजिक डायरेक्टर आर डी बर्मन की बायोपिक बनने जा रही है. पिंकविला के मुताबिक इसमें पंचम दा के रोल के लिए फ़रहान अख़्तर को अप्रोच किया गया है. और बताया जा रहा है फ़रहान इस फिल्म को लेकर पॉज़िटिव हैं. वो जल्द ही इसका पेपर वर्क कर इस रोल की तैयारी शुरू करेंगे. फिल्म के म्यूजिक पर काम शुरू हो चुका है. नवंबर-दिसंबर में इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी. इसे नीरज पांडे डायरेक्ट कर रहे हैं.

# स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के खिलाफ़ FIR

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के खिलाफ़ FIR हुई है. मामला उनके विवादित शो से जुड़ा है. इसमें ऑडियंस में शामिल हिमांशु जांगड़ा ने अपनी डेटिंग से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था. और वो अमर्यादित था. हिमांशु को रोकने के बजाय प्रणीत ने ये सब होने तो दिया ही. बल्कि ख़ुद भी उनकी बातों पर हंसते रहे. ANI के मुताबिक महाराष्ट्र सायबर सेल ने उनके खिलाफ़ महिलाओं के प्रति सार्वजनिक अभद्रता के चलते FIR दर्ज की है. अमर्यादित किस्से सुनाने के लिए हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार के खिलाफ़ भी मामला दर्ज हुआ है.

# 'चांदनी बार रिटर्न्स' से वापसी करेंगी कटरीना कैफ़  

कटरीना कैफ़ दिसंबर 2024 के बाद अब तक बड़े पर्दे पर नज़र नहीं आईं. उनकी पिछली फिल्म थी 'मेरी क्रिसमस'. मगर अब ख़बर है कि कटरीना फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक कटरीना 'चांदनी बार रिटर्न्स' से कमबैक करेंगी. साल 2001 मे आई 'चांदनी बार' मधुर भंडारकर ने डायरेक्ट की थी. मगर सीक्वल अजय बहल बनाएंगे. 'चांदनी बार' में तबू लीड थीं. सीक्वल में भी उनके होने की ख़बरें हैं. ये फिल्म पिछले साल ही अनांउस हो गई थी. मगर कास्टिंग को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है. खबरें ये भी हैं कि कटरीना किसी वेब सीरीज़ से अपना कमबैक करने पर भी विचार कर रही हैं. इस सिलसिले में वो लगातार स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं.
 

वीडियो: सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' की रिलीज फिर टली, अब क्या है वजह?

Advertisement