The Lallantop

3 भारतीय नाविकों की जान लेने वाले अमेरिका को UN महासचिव का ये बयान बहुत खटकेगा

अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में सेट्टेबेलो जहाज पर हमला किया था. इस हमले में तीन भारतीय नाविक मारे गए थे. संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के महासचिव आर्सेनियो डोमिंगुएज ने इस हमले की निंदा की है.

Advertisement
post-main-image
यूएन चीफ गुटेरेस ने सेट्टेबेलो जहाज पर हमले की निंदा की है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका ने 10 जून को ओमान की खाड़ी में पलाऊ के झंडे वाले सेट्टेबेलो टैंकर पर हमला किया जिसमें 24 भारतीय नाविक थे, 21 बचाए गए और तीन की जान गई।
  • अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और संघर्ष के कारण ओमान की खाड़ी में समुद्री मार्गों की सुरक्षा खतरे में है, जिससे इस हमले की पृष्ठभूमि बनी।
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन ने हमले की निंदा की और सभी पक्षों से सीजफायर तथा शांति स्थापित करने का आह्वान किया है।

अमेरिका ने 10 जून को ओमान की खाड़ी में एक जहाज पर हमला किया. जहाज पर अफ्रीकी देश पलाऊ का झंडा लगा था. इसके क्रू मेंबर्स में 24 भारतीय थे. इनमें 21 को बचा लिया गया. लेकिन 3 लोगों की जान चली गई. संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस हमले की निंदा की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने 11 जून को डेली प्रेस ब्रीफ्रिंग में बताया, 

सेट्टेबेलो टैंकर पर हुए हमलों में कई भारतीय नाविक मारे गए. अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के महासचिव ने साफ तौर पर इसकी निंदा की है. हम उनकी बात का पूरी तरह से समर्थन करते हैं.

Advertisement

यूएन चीफ गुटेरेस के प्रवक्ता ने आगे बताया,

 एंटोनियों गुटेरेस लगातार बढ़ते तनाव को लेकर बेहद चिंतिंत हैं. उन्होंने सभी पक्षों से पूरी तरह से सीजफायर की ओर लौटने की अपील की है. साथ ही ये चेतावनी भी दी है कि इस तरह के हमले जारी रहे तो फिर से संघर्ष शुरू हो सकता है, जिससे मिडिल ईस्ट और दुनिया भर की परेशानी बढ़ेगी. खासकर कमजोर देशों के लिए तो अनुमान से भी बुरे नतीजे होंगे.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अमेरिका और ईरान से स्थायी शांति के लिए किए जा रहे प्रयासों में तेजी लाने की अपील की है. ताकि मिडिल समेत समेत पूरी दुनिया में शांति और स्थिरता स्थापित हो सके. यूएन चीफ के अलावा अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के महासचिव आर्सेनियो डोमिंगुएज ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा, 

Advertisement

मैं किसी भी पक्ष द्वारा की गई ऐसी किसी भी हरकत की कड़ी निंदा करता हूं जो नाविकों के जीवन और इंटरनेशनल शिपिंग की सिक्योरिटी को खतरे में डालता है. ये बिल्कुल अस्वीकार्य है. मेरी संवेदनाएं उन तीनों नाविकों के परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई. इंटरनेशनल शिंपिंग से जुड़े सभी कामों में अंतरराष्ट्रीय कानून और समुद्र में लोगों की जान की सुरक्षा का पूरा सम्मान होना चाहिए. नाविकों की सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है. इसको सबसे ऊपर रखना जरूरी है.

अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन ने बताया कि है कि वे इस स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. इस संगठन ने ओमान की खाड़ी में हुए हमलों की निष्पक्ष जांच की मांग की है. अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच 20 हजार से ज्यादा नाविक कमर्शियल जहाजों और ऑफशोर वेसेल्स (समुद्र में तेल, गैस या एनर्जी से जुड़े कामों में इस्तेमाल होने वाले) में फंसे हैं. ये लगातार डर के माहौल में काम कर रहे हैं. 

वीडियो: मिसाइल नहीं तो स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर कैसे जहाज़ ज़ब्त करा रहा है ईरान?

Advertisement