The Lallantop

धोनी को BCCI कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलने पर क्या बोले सौरव गांगुली?

BCCI की सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए हैं धोनी.

Advertisement
post-main-image
Sourav Ganguly और Ms Dhoni (फाइल फोटो)
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा BCCI चीफ सौरव गांगुली. अपनी बेबाकी के लिए मशहूर गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कमेंट करने से इनकार कर दिया है. धोनी को हाल ही में BCCI की सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया था. इस बारे में जब गांगुली से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इस मसले पर कमेंट नहीं कर सकते.
कई महीनों से क्रिकेट से दूर धोनी के भविष्य पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. धोनी ने वर्ल्ड कप के बाद से ही क्रिकेट नहीं खेला है. हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि वह अब भी T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं.
गांगुली से जब धोनी को BCCI की लिस्ट से बाहर करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,
'मैं इस पर कमेंट नहीं कर सकता.'
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान धोनी वर्ल्ड कप 2019 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमी-फाइनल में मिली हार के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं. हालांकि उन्होंने BCCI कॉन्ट्रैक्ट ना मिलने की ख़बर आने के बाद से झारखंड के साथ प्रैक्टिस शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि वह IPL को देखते हुए तैयारी कर रहे हैं.
Ms Dhoni Runout
Ms Dhoni Runout

BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने के बाद से ही धोनी लगातार चर्चा में हैं. धोनी के अंडर खेल चुके स्पिनर हरभजन सिंह ने भी उन पर कमेंट किया था. भज्जी के नाम से मशहूर हरभजन ने कहा था कि उन्हें लगता है कि धोनी अब कभी भी टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाएंगे. भज्जी ने कहा था,
‘मुझे नहीं लगता कि वह भारत के लिए दोबारा खेलने जा रहे हैं. उन्होंने तय कर लिया था कि वह सिर्फ 2019 वर्ल्ड कप तक खेलेंगे. वह निश्चित तौर पर IPL की तैयारी कर रहे होंगे.’
धोनी के बारे में सब बात कर रहे हैं लेकिन धोनी अभी तक अपने भविष्य पर नहीं बोले हैं. देखने वाली बात होगी कि धोनी टीम इंडिया में वापस आने की कोशिशें करेंगे या फिर IPL खेलते हुए क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.


MS धोनी BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने पर भी टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement