The Lallantop

पंजाब की टीम का बुरा हाल, बॉलिंग कोच ने बताया कहां गलती की?

पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में तीन मैच खेले और तीनों हारे. अब टीम अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ में खेलेगी.

Advertisement
post-main-image
होप्स के मुताबिक, टीम ने कई मैचों में अच्छी शुरुआत की लेकिन बीच में मोमेंटम गंवा दिया, जिसकी वजह से टीम लगातार मैच हार गई. (फोटो- PTI)

IPL 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. टीम लगातार छठा मैच हार गई है और प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर होने के कगार पर पहुंच गई है. पहले हाफ में एक भी मैच न हारने वाली टीम दूसरे हाफ में पूरी तरह बिखर गई है. मैदान पर खराब प्रदर्शन के साथ-साथ ऑफ-फील्ड विवादों ने भी टीम को घेर रखा है. लेकिन बॉलिंग कोच जेम्स होप्स का कहना है कि इन विवादों से टीम की परफॉर्मेंस नहीं बिगड़ी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रविवार, 17 मई को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ पंजाब किंग्स को करारी हार मिली. RCB ने पहले बैटिंग करते हुए 222 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. पंजाब की टीम टारगेट पीछा करने उतरी तो शुरुआत ही खराब रही. पहले चार ओवर में ही तीन विकेट गिर गए. प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर सब सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हो गए. भुवनेश्वर कुमार ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी की और मैच पंजाब के हाथ से निकल गया.

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए बॉलिंग कोच जेम्स होप्स ने साफ कहा,

Advertisement

“मुझे नहीं लगता कि ऑफ-फील्ड कोई भी चीज हमारी कैंपेन को डिरेल कर सकी. असली समस्या ये रही कि हम मैच में मोमेंटम कंट्रोल नहीं कर पाए. हर बार जब लगता कि अब हम मैच अपने पक्ष में ले जाएंगे, तब हम खुद को नुकसान पहुंचा देते या कोई गलती कर बैठते.”

होप्स के मुताबिक, टीम ने कई मैचों में अच्छी शुरुआत की लेकिन बीच में मोमेंटम गंवा दिया, जिसकी वजह से टीम लगातार मैच हार गई.

श्रेयस अय्यर का बयान

कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी हार के लिए टीम के टॉप ऑर्डर को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा,

Advertisement

“हम तीन विकेट जल्दी गंवा बैठे. प्रभसिमरन और प्रियांश हमें पावरप्ले में अच्छी शुरुआत देते आए थे, लेकिन इस मैच में वो नहीं मिली. मैं खुद भी जल्दी आउट हो गया. ये बहुत निराशाजनक है.”

हालांकि, श्रेयस अय्यर हार से घबराए नहीं दिखे. उन्होंने कहा कि नतीजे उनके व्यक्तित्व को प्रभावित नहीं करते. श्रेयस ने कहा,

“मैं हमेशा पॉजिटिव रहता हूं. हार-जीत मेरी सोच नहीं बदलती. मैं बीते मैच पर ज्यादा समय नहीं बिताता. आज ये मैच खत्म हो गया, कल फिर सूरज निकलेगा. टनल के अंत में हमेशा रोशनी होती है.”

श्रेयस ने टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी जताई.

ऑफ-फील्ड विवाद

पंजाब किंग्स इस सीजन ऑफ-फील्ड विवादों में भी रही. युजवेंद्र चहल का प्लेन में वेपिंग का वीडियो वायरल हुआ. अर्शदीप सिंह का तिलक वर्मा को ‘अंधेरे’ कहने वाला स्नैपचैट वीडियो भी विवाद का कारण बना, जिस पर रेसिज्म के आरोप लगे. इन सबके बावजूद जेम्स होप्स का मानना है कि ये मुद्दे टीम के प्रदर्शन की मुख्य वजह नहीं बने. असली समस्या मैदान पर मोमेंटम गंवाने की रही.

पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में तीन मैच खेले और तीनों हारे. अब टीम अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ में खेलेगी. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब को न सिर्फ ये मैच जीतना होगा बल्कि नेट रन रेट और दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.

वीडियो: अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए किया कमाल, गेंदबाजी में दिखी धार

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement