टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया. 150 मुकाबलों में कप्तानी करने वाली वो पहली क्रिकेटर बन गईं. अब तक मेंस और विमेंस क्रिकेट में उनसे पहले ये उपलब्धि किसी ने हासिल नहीं की. टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी भी उनके आसपास नहीं हैं.
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास! विराट, रोहित और धोनी भी आसपास नहीं हैं
Asia Cup Ind vs Pak : टीम इंडिया की कप्तान Harmanpreet Kaur ने इतिहास रच दिया. वो 150 T20I में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बन गईं. अब तक मेंस और विमेंस क्रिकेट दोनों में कोई भी क्रिकेटर इस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं है.

दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2026 के ग्रुप ए मैच के दौरान उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की. उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने एक बार फिर एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली. ग्रुप स्टेज में टीम ने अपने तीनों मुकाबले जीत लिए हैं.
हरमनप्रीत ने इस रिकॉर्ड पर क्या कहा?टीम इंडिया के T20I इतिहास में हरमनप्रीत सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक रही हैं. उन्होंने 5 सितंबर को एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वो 150 मैचों में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर हैं. श्रीलंका की चमारी अटापट्टू 121 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. उनके बाद फुल मेंबर नेशंस में ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग हैं.
मेग ने 100 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाली है. इंग्लैंड की हीथर नाइट इस लिस्ट में चौथे और सीएम एडवर्ड्स 5वें नंबर पर हैं. हालांकि, हरमनप्रीत ने जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस नंबर को ज़्यादा तवज्जो नहीं दी. उन्होंने कहा,
यह एक बड़ी उपलब्धि है. लेकिन सबसे ज़रूरी बात है मैदान पर मज़ा लेना. मैं इसी बात पर ध्यान देने की कोशिश करती हूं.
ये भी पढ़ें : ईशान किशन ने किया साफ! शमी की टीम इंडिया में वापसी की भूख कम नहीं हुई
हरमनप्रीत की ये उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि कोई मेंस क्रिकेटर उनके इस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं है. ओवरऑल मेंस क्रिकेट की बात करें तो, फुल मेंबर नेशंस में सबसे आगे पाकिस्तान के बाबर आजम हैं. उन्होंने 85 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली है.
उनके बाद दूसरे नंबर पर एरॉन फिंच, फिर केन विलियमसन और चौथे नंबर पर एमएस धोनी हैं. धोनी ने 72 मैचों में कप्तानी की है. रोहित और विराट इस लिस्ट में काफी पीछे हैं. रोहित ने 62 मुकाबलों में कप्तानी की है. वहीं, विराट ने 50 मुकाबलों में टीम इंडिया की कमान संभाली है.
मैच में क्या हुआ?वहीं, मैच की बात करें तो, टीम इंडिया की धाकड़ बॉलिंग के आगे पाकिस्तानी टीम ने सरेंडर कर दिया. पूरी टीम महज 55 रनों पर सिमट गई. ये T20I क्रिकेट में पाकिस्तान का सबसे लोएस्ट स्कोर है. वहीं, इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 8.4 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. इस दौरान भारतीय टीम ने सिर्फ 3 विकेट गंवाए.
वीडियो: हरमनप्रीत कौर महिला क्रिकेट में और क्या बदलाव चाहती हैं?










