कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहली बार महिला क्रिकेट की एंट्री हुई है. T20 फॉर्मेट में इस बार विमेंस टीम्स एक दूसरे के सामने थी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफऱ तय किया और सिल्वर मेडल जीता. टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने बर्मिंघम से लौटने के बाद प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की.
पीएम मोदी से मिलकर क्यों भावुक हो गईं हरमनप्रीत कौर?
हरमनप्रीत कौर की टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिल्वर मेडल जीता है.


CWG 22 फाइनल में भारत गोल्ड मेडल से चूक गया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 65 रन की शानदार पारी खेली. लेकिन अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाईं. ANI ने हरमनप्रीत को कोट करते हुए लिखा -
‘देश के प्रधानमंत्री से प्रोत्साहन मिलनी बहुत ज़रूरी होता है. जब पीएम मोदी हम से बात करते हैं, तब हमें लगता है कि पूरा देश हमारा सपोर्ट कर रहा है और हमारी मेहनत की सराहना कर रहा है. ये हमारे लिए किसी अचीवमेंट से कम नहीं है.’
क्रिकेट में सिल्वर मेडल जीतने के बाद पीएम मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सराहना की थी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था -
‘इंडिया और क्रिकेट को अलग नहीं किया जा सकता. हमारी विमेंस टीम ने पूरे कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान शानदार क्रिकेट खेला और सिल्वर मेडल जीता है. ये इंडिया का क्रिकेट में पहला CWG मेडल है, इसलिए ये हमेशा ख़ास रहेगा. मैं टीम के हर सदस्य को भविष्य के लिए बधाई देता हूं.’
पीएम से ऐसी सराहना मिलने पर भारतीय महिला टीम की कप्तान भावुक भी हो गईं.
भारत ने 61 मेडल्स (22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज़) के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 खत्म किया. मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर रहा. भारतीय एथलीट्स ने कई खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया. कुश्ती में भारत ने छह गोल्ड सहित 12 पदक जीते. वेटलिफ्टिंग में 10 पदक आए.
क्रिकेट में कैसा रहा सफर?
ग्रुप स्टेज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भारत ने पाकिस्तान और बारबाडोस को हराया. सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से था. इस मैच में ओपनर स्मृति मांधना ने 32 बॉल पर 61 रन बनाकर इंडिया को फाइनल में पहुंचाया.
फाइनल में इंडिया का मुकाबला एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया से था. 162 का स्कोर चेज़ करते हुए भारतीय टीम 152 रन तक ही पहुंच पाई. टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने अच्छी पारी खेली. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को गोल्ड मेडल जिता दिया.
कॉमनवेल्थ खेलों में पीवी सिंधु ने गोल्ड किया अपने नाम, लिया 2014 का बदला



















