The Lallantop

हार्दिक अब इंग्लैंड के ख‍िलाफ ODI सीरीज से भी बाहर!

टीम इंडिया के ऑलराउंडर Hardik Pandya अब तक फिट नहीं हो सके हैं. ख़बर है कि वो इंग्लैंड के ख‍िलाफ होने वाली ODI सीरीज से भी बाहर हो गए हैं. उनकी जगह इस सीरीज में एक बार फिर Nitish Kumar Reddy को मौका मिल सकता है.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या इंग्लैंड के ख‍िलाफ ODI सीरीज के लिए फिट नहीं हो सके. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हार्दिक पंड्या ने हाल ही में हुए फिटनेस टेस्ट में पास नहीं किया है और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली ODI सीरीज से बाहर कर दिया गया है।
  • हार्दिक की जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव और बॉलिंग वर्कलोड के कारण उनका फिटनेस स्तर खराब हो गया है, जिससे वे अफगानिस्तान सीरीज से भी बाहर रह चुके हैं।
  • हार्दिक की गैरमौजूदगी से टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज और आगामी ODI वर्ल्ड कप के लिए विकल्प तलाशना होगा, जिसमें नीतीश रेड्डी को मौका मिल सकता है।

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की फ‍िटनेस को लेकर नया अपडेट आया है. हार्दिक अब अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड के ख‍िलाफ होने वाली ODI सीरीज से भी बाहर हो गए हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वो हाल ही में हुए फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, पंड्या ODI में बॉलिंग वर्कलोड के लिए अभी तैयार नहीं हैं. उन्हें ODI के लिए फ‍िट होने में अभी और समय लगेगा. 32 साल के क्रिकेटर लंबे समय से इस फॉर्मेट से बाहर चल रहे हैं. अंतिम बार वो चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ मार्च 2025 में खेले थे.

फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके हार्दिक

दरअसल, पंड्या ने BCCI के बेंगलुरु में बने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना असेसमेंट करवाया था. इस दौरान वो फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके. IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए हार्दिक की पीठ में ऐंठन हो गई थी. इसके बाद, अफगानिस्तान के ख‍िलाफ सीरीज से पहले उन्होंने 10 ओवर का कोटा भी फेंका था. इससे, उम्मीद जगी थी कि वो इस सीरीज में ही वापसी कर लेंगे.

Advertisement

लेकिन, रिहैबिलिटेशन प्रोसेस के दौरान ही ऑलराउंडर को एक और झटका लग गया. उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन) हो गया. इसके कारण वो अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज़ से बाहर हो गए. एक्सपर्ट्स की मानें तो, ये चोट फिटनेस असेसमेंट के दौरान बॉलिंग के बढ़े हुए वर्कलोड से जुड़ी हो सकती है.

ये भी पढ़ें : IPL 2027 में दिखेंगे युवराज सिंह, इस टीम के बैटिंग कोच हो सकते हैं!

हार्दिक की चोट टीम के लिए बड़ा झटका

IPL 2026 के दौरान भी हार्दिक पूरी तरह से फिट नहीं थे. चोट के कारण उन्होंने कई मुकाबले मिस किए थे. अब इंग्लैंड सीरीज से पहले फिटनेस नहीं मिलने के कारण सेलेक्टर्स का सिरदर्द बढ़ गया है. उन्हें इंग्लैंड सीरीज के लिए भी अब हार्दिक के रिप्लेसमेंट को ढूंढना होगा.  

Advertisement

हार्दिक की गैरमौजूदगी टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. टीम अब ODI वर्ल्ड कप की तैयारी में जुट चुकी है. इसमें हार्दिक का अहम रोल होने वाला है. ऐसे में उनकी जल्द से जल्द इस फॉर्मेट में वापसी BCCI की पहली प्रायॉरिटी है. वाइट बॉल क्रिकेट में हार्दिक टीम को बहुत संतुलन देते हैं. वो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. उनके टीम में होने से एक अतिरिक्त पेसर के साथ-साथ एक फिनिशर भी मिल जाता है.

2023 ODI वर्ल्ड कप में भी हार्दिक के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया को काफी दिक्कत हुई थी. उन्हें कॉम्बिनेशन बनाने में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था. अब 2027 में वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में है. वहां टीम इंडिया को एक अ‍तिरिक्त पेसर की जरूरत होगी. ऐसे में हार्दिक का वर्कलोड मैनेज करते हुए उन्हें इस फॉर्मेट में लाना टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ी चुनौती है.  

नीतीश रेड्डी को मिल सकता है मौका

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने हाल ही में ODI क्रिकेट के लिए पंड्या को फिट रखने की अहमियत पर ज़ोर दिया था. उन्होंने कहा था,

वह अभी अफ़गानिस्तान में ODI टीम का हिस्सा हैं. जसप्रीत बुमराह की तरह ही, हम उन्हें भी ख‍िलवा सकें. ODI क्रिकेट के लिए फिट रख सकें. हमारा मकसद पूरा हो जाएगा. हम उन्हें कभी भी वापस ला सकते हैं. इसलिए, पंड्या को T20 क्रिकेट में आराम देना होगा. हम उन्हें रोटेट करते रहना चाहते हैं.

हालांकि, टीम मैनेजमेंट हार्दिक पर ओवरडिपेंडेंट नहीं है. मैनेजमेंट लगातार विकल्प की तलाश भी कर रहा है. असिस्टेंट कोच रयान टेन डेस्काटे ने हाल ही में नीतीश कुमार रेड्डी का समर्थन किया था. उन्होंने रेड्डी को हार्दिक का बैकअप और टीम इंडिया का फ्यूचर बताया था. मैनेजमेंट इस यंग्सटर को डेवलप करने पर काम कर रहा है. वो भी 2027 ODI वर्ल्ड कप का हिस्सा हों तो बहुत हैरानी नहीं होगी. इंग्लैंड के ख‍िलाफ होने वाली ODI सीरीज में भी अब वो हार्दिक की जगह शामिल हो सकते हैं. 
 

वीडियो: मुंबई के कोच हार्दिक की परफॉरमेंस से नाराज़, क्या बड़ा बदलाव होगा?

Advertisement