The Lallantop

फोन छीनकर भाग रहे संदिग्ध चोर की मौत, भागते समय हार्ट अटैक आया, VIDEO

Bengaluru में फोन छीनकर भागने वाले एक कथित चोर की हार्ट अटैक से मौत हो गई. पुलिस ने फोन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं, मृतक आरोपी के केस में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement
post-main-image
बेंगलुरु में फोन चोरी करके भागने वाले चोर की मौत. (फोटो- इंडिया टुडे)

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मोबाइल फोन छीनकर भागने वाले एक संदिग्ध चोर की हार्ट अटैक से मौत हो गई. बाइक सवार दो चोर एक राहगीर का फोन चोरी करके भागने की कोशिश रहे थे. भागने के दौरान ही एक आरोपी कुछ दूर स्थित एक फुटपाथ पर अचेत अवस्था में पाया गया. जबकि, पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मृतक की पहचान पडरायनपुरा के रहने वाले जुनैद के तौर पर हुई. घटना बुधवार, 17 जून को कब्बन पेट के 14वें क्रॉस के पास हुई. इंडिया टुडे से जुड़े सगाय राज की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार की शाम करीब 5.30 बजे एक वकील सड़क किनारे वॉक कर रहे थे.

कथित तौर पर इसी समय बाइक सवार अरबाज और जुनैद आए और उनका मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले. चोरों को भागते देख वकील और स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसी दौरान एक दिहाड़ी मजदूर ने चोरों को रोकने के लिए उनके ऊपर एक बोरा फेंक दिया. इससे उनकी बाइक का बैलेंस खराब हो गया और दोनों सड़क पर गिर गए. 

Advertisement

दोनों बाइक सड़क पर ही छोड़कर पैदल भागने की कोशिश करने लगते हैं. कथित तौर पर भागते समय ही जुनैद के सीने में तेज दर्द होने लगता है और पास के ही फुटपाथ पर बैठ गया. बाद में वो वहीं बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: चीन की जिस लैब से आया कोविड, उसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के चीफ डॉक्टर ने फंड दिया?

घटना की सूचना मिलने पर हलासुरु गेट पुलिस फौरन एक्शन में आई और घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने अरबाज को गिरफ्तार किया और जुनैद के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement

पुलिस ने दोनों के चोरी करने वाले सीसीटीवी को भी बरामद कर लिया है, जिसमें दोनों आरोपी कथित तौर पर चोरी के वारदात को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने जुनैद की मौत का मामला अप्राकृतिक मौत के केस के तौर पर दर्ज कर लिया है.

वीडियो: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के किस बयान पर भड़की इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी?

Advertisement