The Lallantop

शाहदरा रेलवे स्टेशन: ट्रेन में चढ़ते समय युवक से मारपीट, सुरक्षाकर्मी ने घायल को घसीटकर हटाया, मौत

दिल्ली के Shahdara Railway Station पर ट्रेन में चढ़ते समय हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. सहयात्रियों ने लात-मुक्कों से उन पर हमला किया था. रेलवे पुलिस ने क्या बताया है?

Advertisement
post-main-image
घटना का वीडियो सामने आया है. (फोटो: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहदरा रेलवे स्टेशन पर योगा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में पंकज धामा की मारपीट की गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
  • पंकज और अन्य यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की और विवाद की स्थिति बनी, जिसके कारण कुछ यात्रियों ने उनकी पिटाई की, घटना का वीडियो भी सामने आया है।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज व वीडियो की जांच कर रही है।
author-image
अरविंद ओझा

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुई झड़प में एक यात्री की मौत हो गई. मृतक की पहचान पंकज धामा के तौर पर हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले थे. जानकारी के मुताबिक, पंकज ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. तभी कुछ सहयात्रियों से उनका विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने पंकज धामा के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें मुक्कों व लातों से बुरी तरह पीटा. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े अरविंद ओझा और अंशुल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार, 20 जून की सुबह योगा एक्सप्रेस शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची. इसके बाद जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. कुछ लोगों ने पंकज को बुरी तरह से पीटा. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

वीडियो में दिख रहा है कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने बीच-बचाव करते हुए पंकज को भीड़ से छुड़ाया और घसीटकर ट्रेन से दूर कर दिया. पंकज फर्श पर पड़े तड़पते रहे. वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके शरीर में कुछ हलचल हुई थी, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी कथित तौर पर उन्हें उसी हाल में छोड़कर आगे बढ़ गया. प्लेटफॉर्म पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने जमीन पर पड़े पंकज को समय रहते प्राथमिक उपचार देने या अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई.

Advertisement

बाद में उन्हें गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. प्राथमिक चिकित्सा रिपोर्ट और पुलिस जांच के मुताबिक, मारपीट के दौरान पंकज के शरीर के अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटें आईं, जो उनकी मौत की वजह बनीं.

ये भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या, 5 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत

रेलव पुलिस ने क्या बताया?

सूचना मिलने पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. DCP बी. भारत रेड्डी (रेलवे यूनिट, नई दिल्ली) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पंकज धामा योगा एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका कुछ सहयात्रियों से विवाद हो गया था. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी है, ताकि उनकी गिरफ्तारी हो सके.

वीडियो: ट्रेन में भीड़ के बीच युवक ने दम तोड़ा, राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर रेलवे का जवाब आया

Advertisement