The Lallantop

करवाचौथ के दिन खाने पर झगड़ा हुआ, कुछ देर बाद पिता बच्चों से बोला- 'तुम्हारी मां को मार डाला'

महिला के सिर पर कई बार वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, इस वारदात के बाद आरोपी पति आनंद श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना दी. उसने पुलिस के सामने हत्या की बात भी कबूल की है.

Advertisement
post-main-image
पुलिस को आरोपी ने ही हत्या की सूचना दी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 29 अक्टूबर को करवाचौथ के दिन पति ने पत्नी की सिर पर कई वार करके हत्या कर दी, जिसकी सूचना उसने पुलिस को खुद दी और हत्या स्वीकार की।
  • आरोपी पति आनंद श्रीवास्तव और मृतका मधु श्रीवास्तव के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद और संदेह की स्थिति पहले भी रहती थी, जो इस घटना का कारण माना जा रहा है।
  • हत्या की जांच पुलिस कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई और घटना की पूरी जांच हो सकेगी।

भारत के कई हिस्सों में 29 अक्टूबर को करवाचौथ मनाया जा रहा है. मान्यता और परंपरा कहती है कि पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ के दिन भर व्रत रखती है. न कुछ खाती और न पीती है. लेकिन इसी दिन खाने को लेकर हुए झगड़े में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी.

Advertisement

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक महिला अपने घर में मृत पाई गई है. उसके सिर पर बेरहमी से कई वार किए गए. हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है. उसी ने पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी है.

इंडिया टुडे से जुड़े सर्वेश पुरोहित की रिपोर्ट के मुताबिक, मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में मधु श्रीवास्तव नाम की महिला का शव उनके कमरे से मिला है. शुरुआती जानकारी में बताया गा कि महिला के सिर पर कई बार वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. 

Advertisement

पुलिस का कहना है कि इस वारदात के बाद आरोपी पति आनंद श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना दी. उसने पुलिस के सामने हत्या की बात भी कबूल की है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस घटना पर CSP ग्वालियर संदीप बांगरे ने क्या कहा, सुनिए.

पुलिस के मुताबिक, आनंद और मधु ने साल 2010 में लव मैरिज की थी. उनके दो बच्चे हैं. बेटे ने पूछताछ के दौरान बताया कि एक दिन पहले भी खाना बनाने को लेकर मां-बाप के बीच बहस हुई थी. उसके पिता को लगता था कि पत्नी उसके दुश्मनों से मिल गई है. इसलिए उसने अपना खाना अलग बनाने की बात कही. 

दोनों के बीच इस मुद्दे पर अक्सर बहस होती थी. घटना के दिन सुबह भी आरोपी अपने लिए खाना बनाने गया. कुछ देर बाद वो मधु के कमरे से ये कहते हुए बाहर आया, 'मैंने तुम्हारी मम्मी को मार दिया.' 

Advertisement

इसके बाद उसने पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. हत्या की असली वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है. 

वीडियो: जमुई के बाद ग्वालियर में छात्राओं से बदसलूकी, सड़क पर मारपीट, सीसीटीवी से खुलासा

Advertisement