The Lallantop

"विराट को T20 वर्ल्ड में नहीं खिलाएंगे तो..."- भज्जी की ये बात सेलेक्टर्स को जरूर सुननी चाहिए!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Virat Kohli के T20I World Cup 2024 में टीम इंडिया हिस्सा नहीं होंगे. इसको लेकर दिग्गज इंडियन स्पिनर Harbhajan Singh ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली के T20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने को लेकर हरभजन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है (फोटो: PTI)

विराट कोहली (Virat Kohli) इस साल T20I वर्ल्ड कप 2024 (T20I World Cup 2024) में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे? इस सवाल को लेकर लगातार कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विराट को लेकर सेलेक्टर्स कड़ा फैसला ले सकते हैं. इस रिपोर्ट को लेकर लगातार रिएक्शंस आ रहे हैं. अब दिग्गज इंडियन स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

हरभजन के मुताबिक, विराट कोहली जब तक एक और वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीतते, तब तक वो संतुष्ट नहीं होंगे. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,

Advertisement

“विराट कोहली काफी समय से मैदान पर नजर नहीं आए हैं. उन्हें रेस्ट की जरूरत थी, जो उन्हें मिला है. 2011 में कोहली वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे. टीम में आए और उन्होंने पहली बार में ही विश्व कप जीता. जबकि तब हम तीन या चार विश्व कप खेल चुके थे. उन्होंने पहली बार में ही इसे जीत लिया. किस्मत उनके साथ थी. उसके बाद विराट एक महान खिलाड़ी बन गए. उन्होंने 2015, 2019 और 2023 में वर्ल्ड कप खेला और उसके बाद भी वो ट्रॉफी अपने हाथ नहीं लगा सके. तो वह भावना खिलाड़ी के मन में रहती है.”

ये भी पढ़ें: 'जाओ गली क्रिकेट' विराट कोहली को मिला पाकिस्तान और इंग्लैंड से सपोर्ट, अब भी BCCI...

Advertisement

भज्जी ने आगे कहा,

“विराट कोहली जब मैदान पर लौटेंगे तो आप उनमें गजब का फुर्तीलापन देखेंगे. कोहली उसी तरह से नजर आएंगे, जैसे 10 साल पहले थे. मैं जानता हूं कि कोहली के लिए क्रिकेट काफी मायने रखता है. कोहली जरूर चाहेंगे कि टी20 वर्ल्ड कप में कुछ कमाल करें. वो विराट रूप धारण करके वर्ल्ड कप जिताना चाहेंगे.”

कोहली को मनाने की होगी कोशिश!

दरअसल, हाल ही में 'द टेलीग्राफ' में रिपोर्ट छपी थी कि, सेलेक्टर्स विराट को T20 वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्ट नहीं करना चाहते. रिपोर्ट के मुताबिक, चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर ने उनसे बैटिंग स्टाइल चेंज करने को कहा था. अफगानिस्तान के खिलाफ कोहली T20I मैचों में अटैकिंग बैटिंग करने की कोशिश की थी. लेकिन वो शायद उतनी सफल नहीं हो पाई थी. रिपोर्ट के मुताबिक सेलेक्टर्स का मानना है कि वेस्टइंडीज के स्लो विकेट्स विराट को रास नहीं आएंगे. इसलिए आगरकर खुद विराट को समझाने की कोशिश करेंगे कि उन्हें T20 फॉर्मेट में युवा पीढ़ी के लिए रास्ता बनाना होगा. अब देखना होगा कि सेलेक्टर्स क्या फैसला लेते हैं.  

Advertisement

वीडियो: सरफ़राज़ खान ने सुनील गावस्कर से मांगी माफी, हुआ क्या था?

Advertisement