भारत ने पहले वनडे मुकाबले में जीत हासिल की. टी20 सीरीज में शर्मसार होने के बाद यह जीत भारत के लिए काफी अहम थी. मैच में टीम के युवा गेंदबाज गुरनूर बरार ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए दो विकेट लिए. लेकिन टीम की जीत में अहम योगदान देने के बाद गुरनूर को सजा मिली है. आईसीसी ने गुरनूर बराड़ को वॉर्निंग के साथ एक डिमेरिट अंक दिया है.
इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट लेने वाले गुरनूर को क्यों मिली सजा?
इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे में गुरनूर बरार को गलत व्यवहार के लिए सजा मिली है. इस मैच में उन्होंने दो विकेट लिए थे.


इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे में गुरनूर को ‘अनुचित और खतरनाक’ तरीके से गेंद फेंकने के लिए चेतावनी दी है. इसी वजह से उनके खाते में एक ‘डिमेरिट’ अंक भी जोड़ा गया है.
बरार को क्यों मिली सजा?बरार को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के लिए आचार संहिता के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया. यह लेवल 1 का ऑफेंस हैं. आईसीसी ने बयान में कहा कि यह उनका पिछले 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था.
यह घटना इंग्लैंड की पारी के 8वें ओवर में हुई थी. स्ट्राइक पर बेन डकेट थे. बरार ने गेंद डाली और डकेट ने ड्राइव करने की कोशिश की. गुरनूर ने गेंद पकड़ी और सामने की ओर मारी. डकेट बाल-बाल बचे और गेंद उनके बगल से कीपर के पास चली गई. उनकी इसी हरकत के कारण अब उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ा है.
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा को बैक कर रहे गंभीर, क्या ODI वर्ल्ड कप का रास्ता साफ हो गया?
बरार ने कबूल की सजाबरार ने मैच रेफरी रिची रिचर्डसन की ओर से दिए गए दंड को भी स्वीकार कर लिया. इसलिए इस मामले को लेकर किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना और माइक बर्न्स, तीसरे अंपायर सैम नोगजस्की और चौथे अधिकारी रसेल वॉरेन ने बरार पर यह आरोप लगाया.
लेवल 1 के उल्लंघन में न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार जबकि अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो ‘डिमेरिट’ अंक शामिल हैं. इस मैच में बरार ने 9 ओवर में 61 रन बनाए और दो विकेट लिए. इस मैच में अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. भारत ने यह मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी.
वीडियो: Fifa World Cup 2026: क्या मिकेल ओयारजबाल स्पेन को कप दिलाएंगे?










