The Lallantop

आजम खान की यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, भड़के अखिलेश ने RSS कार्यालय पर सवाल उठा दिया

रामपुर विकास प्राधिकरण ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को अवैध बताते हुए 15 दिन के भीतर गिराने का आदेश दिया है. इस कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर राजनीतिक और सांप्रदायिक दुर्भावना का आरोप लगाया है.

Advertisement
post-main-image
आजम खान की यूनिवर्सिटी गिराने पर अखिलेश ने प्रतिक्रिया दी है. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (RDA) ने जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को बिना नक्शा पास कराए बनाए जाने के आरोप पर 15 दिन के अंदर गिराने का आदेश दिया है।
  • जौहर यूनिवर्सिटी का रामपुर क्षेत्र पहले RDA के अधिकार क्षेत्र में नहीं था, लेकिन अब यह क्षेत्र RDA के अधीन होने के कारण अवैध निर्माण संबंधी जांच कर इस कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।
  • समाजवादी पार्टी ने इस आदेश को साजिश करार देते हुए प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ उच्च अधिकारियों तक मामले को ले जाने का इरादा जताया है।

जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान का ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी ढहने वाला है. रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (RDA) ने यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को 15 दिन के अंदर गिराने के आदेश दिए हैं. आरोप है कि 40 में से सिर्फ 2 भवनों के लिए नक्शा पास कराया गया था जबकि 38 भवन ‘अवैध तरीके से बिना नक्शा पास कराए बनाए गए हैं. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इसे लेकर बीजेपी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को शिक्षा में भी सांप्रदायिकता नजर आती है. शिक्षा से जुड़ी चीजें बीजेपी के एजेंडे में हैं ही नहीं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये कहते हुए अखिलेश ने बिना नाम लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी लपेटे में ले लिया, जिस पर हाल के दिनों में ‘बिना रजिस्ट्रेशन वाला संगठन’ बताकर सवाल उठाए गए थे. अखिलेश ने कहा,

भाजपा अपने अनरजिस्टर्ड संगी-साथियों के अवैधानिक भवनों को कब ढहाएगी? जब संगी-साथी ही ‘अपंजीकृत’ (Unregistered) हैं तो उनके भवन, कार्यालय, संस्थान कैसे जायज होंगे?

Advertisement

जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के आदेश की निंदा करते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को शिक्षा में सांप्रदायिकता नजर आती है. शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी और शिक्षा के बाद मिलनेवाली नौकरी उसके एजेंडे में हैं ही नहीं.

akhilesh yadav
अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.
मामला क्या है?

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी यूपी के रामपुर में सिगंखेड़ा इलाके में बनी है. साल 2024 से पहले ये इलाका रामपुर विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता. लेकिन अब ये आरडीए के अधीन आता है. बुधवार, 15 जुलाई को रामपुर विकास प्राधिकरण ने यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भावनों को बिना नक्शा पास कराए बनवाने के चलते अवैध करार दे दिया. ये आदेश भी दिया कि यूनिवर्सिटी के इन कथित अवैध 38 भवनों को 15 दिन के भीतर विश्वविद्यालय प्रशासन खुद गिरा दे. 

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि जांच में पता चला है बिल्डिंग बिना इजाजत के बनी है. इस संबंध में विश्वविद्यालय को नोटिस दिया गया था. इसका लिखित जवाब भी आया. सारी कार्रवाई के बाद पता चला कि जौहर यूनिवर्सिटी के 40 भवनों में सिर्फ दो ही भवन ऐसे हैं, जिसका नक्शा स्वीकार किया गया है. बाकी के 38 भवन अवैध हैं. ऐसे में इनके ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ेंः आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी ने की थी कीमती सामान चोरी की शिकायत, दीवार तोड़ने पर सब वहीं मिला!

सपा ने क्या प्रतिक्रिया दी?

अथॉरिटी की इस कार्रवाई से समाजवादी पार्टी बिफर गई है. आजम खान के करीबी और सपा के रामपुर नगर अध्यक्ष आमिर रजा ने इसमें साजिश का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी को नोटिस मिला था, जिसका जवाब दिया गया. 15 जुलाई 2026 को यूनिवर्सिटी के लोग अपना पक्ष रखने के लिए गए, लेकिन उनका पक्ष सुनने के 10 मिनट बाद ही जिलाधिकारी ने फैसला सुना दिया और प्रेस रिलीज जारी कर दी. 

आमिर रजा ने कहा कि ये सब सोची-समझी साजिश है. कुछ अधिकारियों की मनोकामना पूरी की जा रही है. ये सब खास ऐसे मौके पर होता है जब यूनिवर्सिटी में एडमिशन का टाइम होता है. उन्होंने आगे कहा कि यूनिवर्सिटी को नोटिस में 15 दिन का टाइम दिया गया है, लेकिन 15 दिन का भी इंतजार नहीं किया जा रहा. 15 मिनट बाद ही यूनिवर्सिटी पर धावा बोल दिया गया. वहां पुलिस बैठा दी गई. कैंप लगा दिए गए. 

आमिर रजा ने साफ किया कि यूनिवर्सिटी की सारी बिल्डिंगों के नक्शे और बाकी कागज अथॉरिटी को दिए गए हैं, लेकिन अथॉरिटी उसे नहीं मान रही. उन्होंने कहा कि वह इस मामले को और बड़े अधिकारी तक ले जाएंगे.

बता दें कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम फिलहाल रामपुर जेल में बंद हैं. उन्हें फर्जी दस्तावेजों के मामले में कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है. 

वीडियो: राजधानी: राहुल गांधी, सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर क्यों नहीं जा रहे?

Advertisement