The Lallantop

'धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ और सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाओ'

सोनम वांगचुक के अनशन के 19वें दिन अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोनम वांगचुक को नया केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाने का भी प्रस्ताव रखा.

Advertisement
post-main-image
केजरीवाल सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे. (फोटो- India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक का 19 दिन से अनशन जारी है, जबकि अरविंद केजरीवाल ने उनकी जगह वांगचुक को मंत्री बनाने की मांग की है।
  • सोनम वांगचुक का अनशन NEET परीक्षा के पेपर लीक होने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने की मांग के कारण शुरू हुआ, जिसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक दबाव बढ़ा।
  • अरविंद केजरीवाल द्वारा मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाने की मांग और युवा नेताओं की आवाज मानने का अनुरोध किया गया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक के अनशन को 19 दिन हो गए. मोदी सरकार अब तक उनकी इस मांग पर कान दे नहीं रही थी कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक और ‘डिमांड’ कर दी. केजरीवाल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को तो इस्तीफा देना ही चाहिए. पर उनकी जगह पर सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाना चाहिए. उन्होंने सीजेपी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये प्रस्ताव भेजा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

केजरीवाल ने साथ ही मोदी सरकार को चेतावनी भी दी कि वो युवाओं और सोनम वांगचुक की बात मान लें. वर्ना तीन साल बाद उनका भी वही हाल होगा जो 2014 में कांग्रेस का हुआ था. 

वांगचुक से मिलने पहुंचे केजरीवाल

केजरीवाल अनशन के 19वें दिन सोनम वांगचुक से मिलने गए थे. ये मुलाकात तब हुई, जब सोशल मीडिया पर विपक्ष की इस बात पर निंदा की जाने लगी थी कि छात्रों के मुद्दे पर होने वाले इस प्रोटेस्ट में वह ‘गायब’ है. आम आदमी पार्टी के प्रमुख और इसी जंतर-मंतर पर अन्ना आंदोलन से चर्चा में आने के बाद अपनी नई पार्टी की घोषणा करने वाले केजरीवाल ने मोदी सरकार को ‘इतिहास’ की ही चेतावनी दे डाली. उन्होंने सरकार से कहा,

Advertisement

युवाओं की बात सुन लो. कॉकरोच (जनता पार्टी) आंदोलन की बात सुन लो. सोनम वांगचुक की बात सुन लो. नहीं तो आज से तीन साल बाद (2029 के लोकसभा चुनाव में) आपका (मोदी सरकार का) भी वही हश्र होगा, जो 2014 में (कांग्रेस का) हुआ था. 

मोदी सरकार को लेकर केजरीवाल ने कहा कि ये भी अभी अहंकार में डूबे हुए हैं. इनको भी अक्ल नहीं आ रही है. 

केजरीवाल की नई मांग

केजरीवाल यहीं नहीं रुके. NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग को लेकर शुरू हुए इस आंदोलन में उन्होंने एक और मांग जोड़ दी. केजरीवाल ने कहा, 

Advertisement

अंत में मैं एक प्रपोजल देना चाहता हूं. आप लोगों से सहमति चाहता हूं. धर्मेंद्र प्रधान को तो इस्तीफा देना चाहिए, लेकिन सोनम वांगचुक को एजुकेशन मिनिस्टर बनाना चाहिए. प्रधानमंत्रीजी को कहना चाहता हूं. धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ. सोनम वांगचुक को केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाओ.

ये भी पढ़ेंः जब सोनम वांगचुक के पिता का अनशन खुद पीएम इंदिरा गांधी ने तुड़वाया

बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 28 जून से अनशन पर हैं. वो शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. भूख हड़ताल के 19 दिन बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार की ओर से उनसे बातचीत का कोई भी इशारा नहीं मिला है.   

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: CJP और सोनम वांगचुक के संसद मार्च पर सरकार क्या करने वाली है?

Advertisement