इंडियन क्रिकेट टीम में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली के फ्यूचर को लेकर काफी डिबेट चल रही है. 2027 वर्ल्ड कप में दोनों की जगह होगी या नहीं, इस पर सेलेक्टर्स ने भी चुप्पी साध रखी है. वो भी सीरीज बाय सीरीज उन्हें ट्रैक करने की बात कर देते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ चल रही ODI सीरीज में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बैटिंग एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. दूसरे वनडे में रोहित 47 गेंदों की पारी में काफी स्ट्रगल करते दिखाई दिए. वो रिदम नहीं पा सके. जिसके बाद उनकी जगह को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है.
रोहित ऐसे खेलेंगे तो वर्ल्ड कप भूल जाएं! फॉर्म से जूझ रहे हैं हिटमैन
Rohit Sharma स्टाइलिश बैटर हैं. वो आमतौर पर परसेंटेज क्रिकेट खेलते हैं. लेकिन दूसरे ODI मैच में इंग्लैंड के बॉलर्स के सामने वो असहज ही दिखे.


रोहित शर्मा अगर इंटरनेशनल करियर जारी रखना चाहते हैं, तो उन्हें ज्यादा मैच प्रैक्टिस की जरूरत है. किसी भी प्लेयर को टच में बने रहने के लिए यही करना होता है. रोहित तो अब वैसे भी एक फॉर्मेट ही खेलते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ दोनों ODI मैच में रोहित की परेशानी साफ दिख रही थी.
दूसरे ODI में भी स्ट्रगल करते दिखेदूसरे वनडे में शुभमन गिल ने तेज शुरुआत की. जिसके बाद विराट कोहली आए. वो भी बॉल को अच्छे से हिट कर रहे थे. लेकिन कोहली के आने के बाद भी रोहित स्ट्रगल ही करते दिखे. रन रेट 6.43 के आसपास था. कोहली ने रोहित के पास आकर ये तक कहा, “टेक योर टाइम”. माने, आराम से खेलो, कोई जल्दी नहीं है. दोनों के बीच फिस्ट बंप होते रहे.
मैच में गिल ने थोड़ा अटैकिंग गेम दिखाया. 30 गेंद में 31 रन बनाकर वो आउट हुए. कोहली ने भी कंडीशंस में जल्दी एडजस्ट कर लिया, लेकिन रोहित को गेंदों पर कंट्रोल पाने में दिक्कत हो रही थी. शुरुआत से ही जोफ्रा आर्चर ने रोहित को परेशान किया. शॉर्ट बॉल से टेस्ट किया. तीसरे ओवर में ही रोहित वापस पवेलियन लौट जाते. एक बैक ऑफ लेंथ गेंद एक्स्ट्रा बाउंस के साथ आई. रोहित जल्दी में शॉर्ट आर्म पुल खेल गए, गेंद हवा में ऊंची चली गई. गस एटकिंसन ने फाइन लेग से दौड़ लगाई, लेकिन वो कैच नहीं पकड़ पाए. यहीं से रोहित की मुश्किलें शुरू हो गईं.
पावरप्ले में रोहित को सिर्फ 18 गेंदें मिलीं. वो बॉडी से दूर शॉट्स नहीं खेल रहे थे, पेशेंस दिखा रहे थे. इसके बावजूद उन्हें वो रिदम नहीं मिल रही थी. 12वें ओवर में एटकिंसन की गेंद पर उन्होंने पुल शॉट खेला और छक्का जड़ा. लग रहा था अब रिदम आ रहा है, लेकिन आदिल राशिद ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं.
एटकिंसन ने बाहर की तरफ रोहित को कई बार टेस्ट किया. आउटसाइड एज कई बार लगने से बचा. रोहित के लिए स्ट्राइक रोटेट करना भी मुश्किल हो गया. आखिरकार विल जैक्स की गेंद पर वो विकेट दे ही बैठे. लगातार 8 डॉट्स खेलने के बाद वो स्वीप शॉट खेलने गए. बॉल बल्ले के टो एंड से लगी, और वहीं खड़ी हो गई. बटलर ने आसान कैच लिया. रोहित 55 के स्ट्राइक रेट से मात्र 26 रन ही बना पाए.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड को हराने के बाद अर्जेंटीना ने ‘माल्विनास’ की याद दिला दी, उसकी कहानी पता है क्या?
कैसे फॉर्म में आएंगे रोहित?रोहित शर्मा स्टाइलिश बैटर हैं. वो आमतौर पर परसेंटेज क्रिकेट खेलते हैं. लेकिन इस मैच में इंग्लैंड के बॉलर्स के सामने वो असहज ही दिखे. 39 साल की उम्र में सिर्फ वनडे खेलना कतई आसान नहीं है. ODI कैलेंडर में ब्रेक ज्यादा होते हैं. विराट कोहली ने IPL खेलकर फॉर्म बनाए रखी, लेकिन रोहित चोट के कारण बेंच पर रहे. अफगानिस्तान सीरीज से वापसी की. इंग्लैंड के लिए जल्दी पहुंचे, लेकिन नेट प्रैक्टिस कभी भी मैच की बराबरी नहीं कर सकती.
रोहित के फ्यूचर को लेकर पहले से ही बहस चल रही है. अगर वो ODI वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, तो उन्हें लय बनाए रखनी होगी. फिर चाहे डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना हो, या काउंटी क्रिकेट. उन्हें अब अपने ऑप्शन्स तलाशने होंगे.
भारत अब श्रीलंका और न्यूजीलैंड में तीन-तीन मैच खेलेगा. उसके अलावा रोहित के पास और कोई ऑप्शन नहीं है. उनके लिए गेम टाइम बहुत जरूरी है. वरना रोहित का भारत के लिए सफर जल्द खत्म हो सकता है.
वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?










