The Lallantop

'सब कुछ पब्लिक को...' विराट से रिश्ते को लेकर गंभीर की ये बात हेटर्स बिल्कुल नहीं सुनना चाहेंगे!

Virat Kohli और Gautam Gambhir के रिश्तों को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है. अब दोनों के रिश्तों को लेकर गंभीर ने बड़ा बयान दिया है.

Advertisement
post-main-image
गौतम गंभीर ने विराट कोहली के साथ रिश्ते को लेकर बड़ी बात कही है (फोटो: PTI)

विराट कोहली और गौतम गंभीर के रिश्तों (Virat Kohli-Gautam Gambhir relation) को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है. गंभीर हाल ही में टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, ऐसे में इसको लेकर काफी चर्चा होने लगी कि वो विराट के साथ कैसे तालमेल बिठाते हैं. मैदान पर दोनों के बीच हुए बहस को लेकर ये भी कयास लगने लगे कि शायद गंभीर-कोहली के बीच सही तालमेल भी ना बैठे. इसको लेकर अब गौतम गंभीर (Gautam Gambhir on Virat Kohli) की फिर से प्रतिक्रिया सामने आई.

दरअसल, IPL 2023 के दौरान गंभीर और कोहली की मैदान पर बहस हुई थी. इसके बाद से लगातार दोनों के रिश्तों पर चर्चा होने लगी. टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद गंभीर जब 22 जुलाई को पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए तो उनसे रिश्तों को लेकर सवाल पूछा गया. इसके जवाब में गंभीर ने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“विराट कोहली के साथ मेरा किसी तरह का रिश्ता टीआरपी के लिए नहीं है. फिलहाल, हम भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. हम 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. मैदान के बाहर उनके साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं. लेकिन, यह जनता को दिखाने के लिए नहीं है. यह महत्वपूर्ण नहीं है कि मैंने मैच के दौरान या उसके बाद उनके साथ कितनी बातचीत की है. कोहली एक प्रोफेशनल और वर्ल्ड क्लास एथलीट हैं और उम्मीद है कि वह इसी प्रदर्शन को आगे भी जारी रखेंगे.”

ये भी पढ़ें: कोहली के साथ रिश्तों पर गंभीर ने अब जो बात कही, ट्रोल करने वालों को पचेगी नहीं, जल-भुन जाएंगे

Advertisement

गंभीर ने आगे कहा,

“हेड कोच बनने के बाद  हमने एक दूसरे को मैसेज किया है और कई अहम मुद्दों पर बात की है. लेकिन यह अहम नहीं कि हमारे बीच क्या बातचीत हुई है. मैदान के बाहर मेरी उनसे काफी अच्छी बॉन्डिंग है और मैं इसे जारी रखूंगा. इस रिलेशन को  लेकर मैं इतना ही कहूंगा कि ये दो मैच्योर लोगों के बीच का रिश्ता है.”

कोहली से गले मिले थे गंभीर

बताते चलें कि IPL 2023 में हुई बहस के बाद IPL 2024 के दौरान गंभीर-कोहली की मुलाकात हुई थी.  29 मार्च को IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच था.स्ट्रैटेजिक टाइम आउट के दौरान KKR के मेंटॉर गंभीर मैदान पर आए थे. तब विराट कोहली बैटिंग कर रहे थे. इसी बीच कोहली और गौतम गंभीर एक दूसरे के गले लगे और दोनों के बीच कुछ देर तक बात भी हुई. इस दौरान दोनों हंसते हुए भी नजर आए थे. दरअसल गंभीर इससे पहले भी कई मौकों पर विराट को लेकर बात कर चुके हैं और वो अपने रिश्तों को अच्छा बताते रहे हैं.

Advertisement

वीडियो: इंडिया के T20 कैप्टन की रेस में कैसे पिछड़ गए हार्दिक पंड्या?

Advertisement