The Lallantop

धोनी ने केदार जाधव की मौज ली, और अब वीडियो वायरल हो गया है

कैमरे के सामने धोनी से कोई पंगा न ले तो ही बेहतर है.

Advertisement
post-main-image
केदार जाधव और महेंद्र सिंह धोनी
IPL का 12वां सीजन चल रहा है. डेढ़ महीने तक बमचक कटेगा. धोनी मैदान के साथ मैदान के बाहर भी मौज लेने में लगे हुए हैं. ये देखने को मिला एक वायरल वीडियो में जो धोनी और केदार के बीच बातचीत का है. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसे 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं.
वीडियो में धोनी, केदार को ट्रोल करते हुए नज़र आ रहे हैं. चेन्नई के पेस बॉलर मोहित शर्मा ने पहला मैच जीतने के बाद केदार से पूछा- क्या विचार हैं आपके? पिछले मैच के ऊपर? जवाब देते हुए केदार कहते हैं-
बहुत ही अच्छा रहा. एक बड़ा टूर्नामेंट जीत के साथ चालू किया है. ऐसे में मोमेंटम अच्छा रहता था. इस मैच के और लास्ट सीजन के पहले मैच में एक सिमिलरिटी यह थी कि जीतने के बाद मैं दोनों मैच में क्रीज़ पर था.
यह कहते ही जाधव मुस्कुराने लगते हैं. यही धोनी आते हैं और जाधव को टोकते हुए कहते- घर जाने का वापस प्लान है? जब तक जाधव इसका जवाब देते धोनी ने एक और सवाल दागा- फिर इंश्योरेंस का पैसा लेंगे आप?
इसके बाद साथी खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर, मोहित शर्मा भी ठहाका मारने लगते हैं. इत्ता ही नहीं धोनी ने शार्दुल को भी नहीं बख्शा. शार्दुल को लेकर धोनी ने कमेंट किया- शार्दुल के जूते बहुत अच्छे हैं. इसके जूते से बाउंड्री चली जाती है.
चेन्नई ने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को धो कर रख दिया दिया था. 26 मार्च को चेन्नई की टीम डेल्ही कैपिटल्स से सीजन का दूसरा मैच खेलेगी.
वीडियो देखिए.


ये भी पढ़ें- जब एक बड़ा तबका हिंदी-उर्दू पर लड़ रहा है, धोनी अपनी बच्ची को सलीके की चीज सिखा रहे हैं



वीडियो- नवदीप सैनी ने शेन वाट्सन के हेलमेट पर गेंद दागकर IPL में हाजिरी दर्ज करवा दी है

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement