The Lallantop

गौतम गंभीर आए और टीम इंडिया छा गई, लोग बोले GG का दौर शुरू!

कोच के तौर पर Gautam Gambhir की पहली सीरीज में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली है. सूर्या की कप्तानी में टीम ने पॉजिटिव रिजल्ट डिलिवर किया है.

Advertisement
post-main-image
दूसरे T20 मैच में इंडियन टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया. (फोटो- PTI)

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज़ (India vs Sri Lanka T20I) का दूसरा मैच भी जीत लिया है. इसके साथ टीम ने सीरीज़ भी अपने नाम कर ली है. तीसरा मैच अभी खेला जाना है, पर नए कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के टेन्योर की शुरुआत जीत से हुई है. गंभीर के कोच बनने के बाद टीम इंडिया से उम्मीद भी यही थी. सूर्या की कप्तानी में टीम ने ऐसा ही किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

T20 वर्ल्ड कप 2024 पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का आखिरी असाइनमेंट था. श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी गौतम गंभीर को सौंपी गई. T20 टीम का कॉम्बिनेशन भी बदला. कयास लगाए जा रहे थे कि हार्दिक पंड्या को T20 टीम का कैप्टन बनाया जाएगा. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने सूर्यकुमार यादव को सेलेक्ट किया. सूर्या ने नई T20 टीम के साथ रिजल्ट भी डिलीवर किया. सोशल मीडिया पर लोगों ने गंभीर के बारे में काफी कुछ लिखा. X पर एक यूजर ने लिखा,

“गंभीर-दी मैन ऑन मिशन.”

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा,

“The GG era feels like the best 🔥”

एक यूजर ने गंभीर के रिकॉर्ड को लेकर लिखा,

Advertisement

“8-0 as captain & coach so far. 100% record continues.”

लंका को 7 विकेट से हराया

श्रीलंका को पहले दो मैचों में हराकर टीम इंडिया ने लंका दौरे के शानदार शुरुआत की है. दूसरे T20 मैच में टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया. बारिश की वजह से इंडियन टीम को 8 ओवर में 78 रन का टारगेट मिला था. टीम ने 6 ओवर तीन गेंदों में ही मैच खत्म कर दिया.

ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 15 गेंद में 30 रन बनाए. कप्तान सूर्या ने 12 गेंद में 26 रनों की पारी खेली. हार्दिक पंड्या ने 9 गेंद में 22 रन बनाकर मैच फिनिश कर दिया.

इससे पहले श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 161 रन बनाए. टीम के लिए पतुम निसंका ने 32, कुसल मेंडिस ने 10 और कुसल परेरा ने 53 रनों की पारी खेली. भारत की तरफ से सबसे सफल बोलर रवि बिश्नोई रहे. रवि ने 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं अर्शदीप, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए. रवि बिश्नोई को प्लेयर ऑफी दी मैच चुना गया.

पहला T20 मैच इंडियन टीम ने 43 रनों से जीता था. मैच में 214 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 170 रन पर ऑलआउट हो गई थी. भारतीय टीम की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों की अपनी पारी में 58 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल ने 21 गेंद में 40 की पारी खेली. वहीं शुभमन गिल ने 34 रन स्कोर किए. कप्तानी पारी के लिए मैच में सूर्या को प्लेयर ऑफ दी मैच अवार्ड दिया गया था.

वीडियो: गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव को T20 की कप्तानी इस वजह से दी?

Advertisement