A special message from our CEO @venkymysore for former #Knight #GautamGambhir! #KorboLorboJeetbo #IPLAuction pic.twitter.com/RmCSyEFMHv
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) January 27, 2018
KKR को अपने लिए बोली लगाने से खुद गंभीर ने ही मना किया था!
नाइट राइडर्स ने गंभीर को नहीं किया था रीटेन.
Advertisement

फोटो - thelallantop
गौतम गंभीर. लेफ़्ट हैन्डेड बैट्समैन. दिल्ली से खेलते थे. फिर इंडिया के लिए खेलने लगे. आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला. उनकी कप्तानी की और अपनी कप्तानी में टीम को आईपीएल ट्रॉफी जितवाई. हमेशा से बड़े मैचों का प्लेयर कहे जाने वाले गौती को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रीटेन अर्थात रोका नहीं था. उन्हें रिलीज़ कर दिया था. उनकी जगह सुनील नारायण और आंद्रे रसल को रोका गया था. ये खबर एक शॉक की तरह आई थी क्यूंकि गंभीर अच्छी तरह से कप्तानी करते हुए दिख रहे थे. 27 जनवरी को हुई नीलामी में गंभीर को दिल्ली की टीम डेल्ही डेयरडेविल्स ने खरीदा. उन्हें 2 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा गया. इस नीलामी के कुछ देर बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक विडियो जारी किया जिसमें उनके सीईओ वेंकी मैसूर ने बताया कि खुद गौतम गंभीर ने ही उनसे मना किया था कि कोलकाता की टीम उनके लिए बोली न लगायें. वेंकी ने कहा कि गौतम को टीम में लाने का प्लान था लेकिन गौतम ने खुद मना कर दिया और इसलिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर के लिए बोली ही नहीं लगाई.
Advertisement
Advertisement
Advertisement











