गौतम गंभीर (Gautam Gambhir). टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद से ही गंभीर लगातार चर्चा में हैं. उनकी कोचिंग को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में मिली हार के बाद गंभीर और उनका पूरा सपोर्ट स्टाफ सवालों के घेरे में हैं. गंभीर की कप्तान रोहित शर्मा से भी अनबन की खबरें सामने आ चुकी है. इस बीच गंभीर और बॉलिंग कोच मोर्नी मॉर्कल (Gautam Gambhir Morne Morkel Fight) से जुड़ी एक खबर भी सामने आई है.
मोर्नी मोर्कल से हुई गलती तो गंभीर ने बीच मैदान पर ही सुना दिया, क्या बात पता चली?
Gautam Gambhir और बॉलिंग कोच Morne Morkel के अनबन से जुड़ी खबर सामने आई है. बात BCCI तक पहुंच चुकी है.


TOI की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर ने मैदान पर देरी से पहुंचने के लिए बॉलिंग कोच मोर्नी मॉर्कल को फटकार लगाई है. ये वाकया ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान हुआ, जब मॉर्कल पर्सनल मीटिंग के कारण ट्रेनिंग में थोड़ा देरी से पहुंचे थे. इस बारे में BCCI के उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. BCCI सूत्र की तरफ से TOI को बताया गया,
गौतम गंभीर अनुशासन को लेकर बेहद सख्त हैं. मॉर्कल पर्सनल मीटिंग की वजह से देरी से ट्रेनिंग ग्राउंड पर पहुंचे थे तो उन्हें गंभीर ने डांट दिया था. बोर्ड को बताया गया कि टूर के बाकी दिनों में मॉर्कल गंभीर से थोड़ी दूरी बनाये हुए थे. बोर्ड को इस बात से अवगत कराया गया है कि टीम को सुचारू रूप से चलाने के लिए इन दोनों को ही इस मामले को सुलझाना होगा.
ये भी पढ़ें: अस्थिर... हेड कोच गंभीर के भविष्य पर सवाल, टीम में कौन है गौतम से नाखुश?
रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि बोर्ड गंभीर समेत उनके सपोर्ट स्टाफ के प्रदर्शन पर भी नजर बनाए हुए है. बोर्ड की तरफ से टीम के सीनियर प्लेयर्स से सपोर्ट स्टाफ को लेकर राय भी मांगी जा रही है. सूत्र ने TOI से कहा,
बैटिंग कोच अभिषेक नायर खास तौर पर सवालों के घेरे में हैं. गौतम गंभीर खुद एक बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं, इस वजह से बोर्ड ने खिलाड़ियों से पूछा है कि नायर टीम के लिए नया क्या लेकर आ रहे हैं. इसी तरह असिस्टेंट कोच रायन टेन डस्काट की भूमिका पर भी चर्चा हो रही है. अंतरराष्ट्रीय अनुभव में उनके अनुभव की कमी और एक इंटरनेशनल क्रिकेटर के प्रदर्शन को सुधारने में उनके योगदान पर सवाल उठाए गए हैं.
बताते चलें कि गंभीर को कोचिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. टीम 10 में से छह टेस्ट मैच गंवा चुकी है. जबकि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज भी हार चुकी है. ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम का प्रदर्शन गंभीर के लिए भी काफी मायने रखने वाला है. वहीं, दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर के रोल को लेकर सवाल उठा चुके हैं. गावस्कर ने कहा था कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों सीरीज में इंडियन टीम की बैटिंग कुछ खास नहीं रही थी. इस दौरान बैटिंग कोच क्या कर रहे थे. गावस्कर ने आगे कहा था कि उनको लेकर सवाल उठने चाहिए कि आप लोगों ने अब तक क्या किया है? हम कोई सुधार क्यों नहीं देख पा रहे हैं.
वीडियो: रोहित शर्मा अपने किस वादे से मुकर गए, जिससे गौतम गंभीर नाराज हो गए











.webp?width=275)





.webp?width=120)


