The Lallantop

अपने ही घर में ट्रोल हुए गौतम गंभीर, फ़ैन्स ने लगाए विराट-विराट के नारे!

चेन्नई से मैच, गंभीर की ट्रोलिंग.

Advertisement
post-main-image
गंभीर-विराट की लड़ाई अभी भी चर्चा में है (पीटीआई)

गौतम गंभीर और विराट कोहली की लड़ाई को दो दिन से ज्यादा वक्त बीत गया है. लेकिन इसकी चर्चा अभी तक जारी है. IPL2023 के एक लीग मैच में दोनों दिग्गज भिड़े थे. पूरा बवाल LSGvsRCB मैच की दूसरी पारी से शुरू हुआ था. विराट कोहली और लखनऊ के प्लेयर्स के बीच कुछ बहस हुई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बाद में इस बहस में टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर भी शामिल हो गए. और फिर मामला ज्यादा ही बढ़ गया. दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई. और इस अनुशासन हीनता में शामिल सभी लोगों पर BCCI ने फाइन भी लगाया है. और अब लखनऊ के इकाना स्टेडियम का एक वीडियो वायरल है.

इस वीडियो में कुछ फ़ैन्स गौतम गंभीर को चिढ़ाते दिख रहे हैं. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गंभीर कुछ प्लेयर्स के साथ इकाना स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम की किसी बालकनी में खड़े हैं. और फ़ैन्स उनकी ओर कैमरा कर वीडियो शूट कर रहे हैं. और साथ ही विराट-विराट, कोहली-कोहली के नारे भी लगा रहे हैं.

Advertisement

दावा है कि यह वीडियो शायद लखनऊ और CSK के बीच बुधवार, 3 मई को हुए मैच का है. यह मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था. वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है कि बारिश हो रही है. मैच में पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने 19.2 ओवर्स में सात विकेट खोकर 125 रन बनाए थे. तभी बारिश आ गई. मैच को रद्द करना पड़ा.

इससे पहले लखनऊ ने 1 मई को अपने घर पर बैंगलोर को होस्ट किया था. इस लो स्कोरिंग मैच में लखनऊ को हार मिली. और हार के बाद बवाल हुई. इस बवाल के बारे में बाद में IPL ने बयान जारी कर बताया,

Advertisement

'IPL के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए लखनऊ सुपरजाएंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर पर मैच फीस का 100 फीसदी ज़ुर्माना लगाया गया है. मिस्टर गंभीर ने IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के अंतर्गत आने वाले आर्टिकल 2.21 के लेवल टू का अपराध स्वीकारा है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली पर IPL के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए 100 परसेंट मैच फीस का ज़ुर्माना लगाया गया है. मिस्टर कोहली ने IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के अंतर्गत आने वाले आर्टिकल 2.21 के लेवल टू का अपराध स्वीकारा है.'

गंभीर और कोहली के बीच पहले भी एक बार बीच मैदान ऐसी कहासुनी हो चुकी है. वो साल 2013 था और तब गंभीर एक्टिव क्रिकेटर के रूप में KKR की कप्तानी करते थे.

वीडियो: IPL 2023: विराट-नवीन की लड़ाई में में Shahid Afridi ने किसकी गलती बता दी?

Advertisement