बाबर आजम (Babar Azam). पाकिस्तान के स्टार बैटर. जिनके कवर ड्राइव की मिसाल दी जाती है. जिनकी विराट कोहली से बराबरी होती है. जिन्होंने 340 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं. देश के ऑल फॉर्मेट कप्तान रहे. अब फॉर्म साथ नहीं, तो जबरदस्त बुराई. टीम से बाहर कर दो. टीम में रखने का कोई फायद नहीं. ये सब बातें वो पूर्व खिलाड़ी कह रहा है, जिसने सिर्फ 69 मैच खेले हैं. दरअसल, नीदरलैंड्स के खिलाफ 7 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप मैच में बाबर आजम कुछ खास नहीं कर पाए. इसके बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने उन पर हमला बोला है.
'बाबर कहां से सुपर स्टार हैं?', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने ही दे दी टीम से निकालने की सलाह
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने बाबर आजम (Babar Azam) पर तीखा हमला किया है. उनका कहा है कि वह कहां से सुपर स्टार हैं.
.webp?width=360)

नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 148 रनों का टारगेट दिया. पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही. लेकिन, फरहान का विकेट गिरने के बाद अचानक टीम लड़खड़ा गई. तीसरे नंबर पर आए बाबर आजम एक फिर फ्लॉप रहे. उन्होंने 18 गेंद पर 15 रन बनाए. वह 13वें ओवर में आउट हुए. तब पाकिस्तान को 48 रन बनाने थे. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शादाब खान, उस्मान खान और मोहम्मद नवाज भी कुछ नहीं कर पाए. गनीमत रही कि फहीम अशरफ ने ताबड़तोड़ बैटिंग करके मैच जितवा दिया. नहीं तो पाकिस्तान पहले ही मैच में उलटफेर का शिकार हो जाता. फहीम ने 11 बॉल्स पर 29 रन बनाए.
ये भी पढ़ें : क्या सच में अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम ओवर कॉन्फिडेंट हो गई थी?
बासित अली का मानना है कि जब पाकिस्तान अपना दूसरा मैच यूएसए के खिलाफ खेले, तो बाबर आजम को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया जाए. इस बीच, उन्होंने जमकर हमला बोला. यूट्यूब शो गेम प्लान में उन्होंने कामरान अकमल से बात करते हुए कहा,
मेरी फीलिंग है कि बाबर को अगले मैच में मौका न दिया जाए. कोच माइक हेसन के चेहरे पर गुस्सा था. मुझे नहीं लगता कि अगले मैच में बाबर को फिर नंबर-4 पर खिलाएंगे. अगर आप बाबर को टेस्ट और वनडे में सुपरस्टार कहते हो, तो मैं सहमत हो सकता हूं. लेकिन T20I में वो कहां से सुपर स्टार है. एक बैटर जिसने अपनी बैटिंग पोजीशन खो दी है और नंबर-4 पर खेलता है. मैनेजमेंट को यह भी नहीं बता सकता कि वह नंबर-4 बैटर नहीं है. क्या बाबर को यह पता नहीं है?
टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर, टीम कॉम्बिनेशन को लेकर कप्तान सलमान आगा ने बात की थी. तब उन्होंने बाबर को टीम से ड्रॉप करने सवाल पर कहा था कि टीम के लिए जो बेस्ट होगा, वही डिसीजन लिया जाएगा.
बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में धीमी बल्लेबाजी करते हैं. ऐसा भी नहीं कि वह बाद में ताबड़तोड़ बैटिंग करके स्ट्राइक रेट मेंटेन कर लें. अक्सर गेंदें ज्यादा खेलते हैं और रन कम बनाते. इसके चलते उनकी आलोचना होती है. इसी साल बिग बैश लीग में एक मैच के दौरान वह धीमी बैटिंग कर रहे थे. इसे लेकर स्टीव स्मिथ ने बाबर को ओवर की अंतिम बॉल पर सिंगल लेने से मना कर दिया था. आंकड़ों की बात करें तो, बाबर पिछले 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ एक बार 50 का आंकड़ा पार कर पाए हैं.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के











.webp?width=275)

.webp?width=275)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



.webp?width=120)
.webp?width=120)