भारत का पिछले दो सालों से वर्ल्ड क्रिकेट में दबदबा कायम है. कई एक्सपर्ट्स ने इसे भारतीय क्रिकेट का गोल्डन पीरिएड तक करार दिया है. इस दौरान भारत की हर क्रिकेट टीम ने सीनियर और जूनियर लेवल पर कोई न कोई ICC ट्रॉफी जीती है. जून 2024 से लेकर अब तक भारत ने 6 ICC ट्रॉफी अपने नाम की हैं. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के इस मोमेंटम को जारी रखने की बात कही है.
क्रिकेट में भारत का दबदबा? रोहित शर्मा ने साफ बता दिया
हाल ही में टीम इंडिया (Team India) के टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा खुशी जताई. इस दौरान उन्होंने महिला क्रिकेट टीम की भी जमकर तारीफ की. उनका कहना है कि अब दोनों टीमों के पास मोमेंटम है. इसे आगे बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए.
.webp?width=360)

हाल ही में भारत की मेन्स क्रिकेट टीम (Indian Men Cricket Team) ने 8 मार्च को अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा. यह इंडियन मेन्स टीम का लगातार दूसरा टाइटल है. और टीम टाइटल डिफिंड करने वाली पहली टीम बनी. इस खिताब से कुछ महीने पहले, भारत की महिला क्रिकेट टीम ने ODI वर्ल्ड कप जीता था.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पर पूर्व क्रिकेटर का कॉमेंट, 'वो भाग्य भरोसे खेलते हैं'
भारतीय क्रिकेट टीम के लगातार ICC ट्रॉफी जीतने पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने खुश जाहिर की है. 14 मार्च को T20 मुंबई लीग के लॉन्च पर उन्होंने कहा,
“मुझे यह देखकर बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है. जो सपना हम पिछले कुछ सालों से देख रहे थे, अब हम उसे साकार कर रहे हैं. यह सिलसिला आगे भी बरकरार रखना होगा.”
इस दौरान रोहित शर्मा ने ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा,
“मुंबई में महिला टीम को विश्व कप जीतते हुए देखना बहुत शानदार था. हाल ही में पुरुष टीम ने T20 वर्ल्ड कप जीत कर जो किया, वह भी लाजवाब था.”
मोमेंटम जारी रखना होगापूर्व कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड क्रिकेट में भारतीय टीम के दबदबे की बात को स्वीकार करते हैं. उनका कहना है कि टीमों को इस मोमेंटम को आगे बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए. हिटमैन के मुताबिक,
“यह तो सिर्फ शुरुआत है. यहां से पीछे मुड़कर नहीं देखना है. हम क्रिकेट में अक्सर मोमेंटम की बात करते हैं. मौजूदा समय में यह महिला और पुरुष दोनों टीमों के पास है. मुझे उम्मीद है हम इस मोमेंटम को आगे बनाए रखेंगे.”
वर्ल्ड क्रिकेट में भारत का दबदबाबता दें कि वर्ल्ड क्रिकेट में भारत के इस दबाव की शुरुआत लगभग 2 साल पहले हुई थी. तब रोहित शर्मा टीम के कप्तान थे. जून 2024 में टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप जीता. इसके बाद साल 2025 में उनके ही कप्तान रहते टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की. और हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतकर भारत ने इतिहास रचा.
भारत का यह वर्चस्व सिर्फ सीनियर लेवल तक सीमित नहीं है. इस दौरान भारत की जूनियर टीमों ने भी ICC ट्रॉफी जीती हैं. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था. इससे पहले, 2025 में भारत की अंडर-19 वुमेंस टीम ने निकी प्रसाद के नेतृत्व में वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.
भारतीय टीम अब आने वाले समय में और भी ICC ट्रॉफीज जीतने पर फोकस करेगी. जून में महिला T20 वर्ल्ड कप होना है. अगले साल ODI वर्ल्ड कप भी होगा. भारत की टीमें इन टूर्नामेंट्स में जीतने के लिए खेलेंगी.
वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?














.webp?width=275)

.webp?width=120)

.webp?width=120)


